Girija Oak Godbole compared to Monica Bellucci: हाल ही में जवान फिल्म एक्ट्रेस गिरिजा ओक गोडबोले की नीली साड़ी वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। गिरिजा की वायरल तस्वीर की हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी और मोनिका बलूची से तुलना की जाने लगी।
Girija Oak Godbole की Monica Bellucci और Sydney Sweeney से तुलना
Contents
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नीली साड़ी वाली महिला की तस्वीरें और वीडियो ने तहलका मचा दिया। लोग उन्हें ‘ब्लू साड़ी लेडी’ कहकर ट्रेंड करा रहे थे। उनकी खूबसूरती की तुलना हॉलीवुड की सिडनी स्वीनी (Sydney Sweeney) और मोनिका बेलुची (Monica Bellucci) से करने लगे। यह महिला कोई अनजान चेहरा नहीं, बल्कि मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री गिरिजा ओक गोडबोले हैं।
कौन हैं गिरिजा ओक
गिरिजा ओक जिन्हें गिरिजा ओक गोडबोले भी कहा जाता है, एक अनुभवी अभिनेत्री हैं। जो पिछले 20 सालों से मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक्टर हैं, ससुर फिल्म निर्माता और पति भी प्रोड्यूसर हैं। गिरिजा ने कई यादगार रोल निभाए हैं। उनकी फिल्मों के बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
गिरिजा ओक की प्रमुख फिल्में
- तारे जमीन पर
- शोर इन द सिटी
- शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म “जवान”
- इसके अलावा, मराठी फिल्मों जैसे हाय हाय च्या भानगडीला और टीवी शोज़ में भी उनका योगदान रहा।
गिरिजा ओक अपनी सादगी और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनकी एक साधारण तस्वीर ने उन्हें रातोंरात ‘नेशनल क्रश’ बना दिया।
Girija Oak Godbole की नीली साड़ी का जादू चला
यह सब तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री गिरिजा ओक गोडबोले ने 10 सितंबर 2025 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें वे लाइट ब्लू साड़ी पहने नजर आ रही थीं। जिसमें स्लीवलेस व्हाइट ब्लाउज, मिनिमल मेकअप और एक हल्की मुस्कान थी। यह लुक इतना सादा लेकिन आकर्षक था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Girija Oak Godbole की वीडियो क्लिप वायरल
असली धमाका तब हुआ जब नवंबर 2025 के मध्य में एक साधारण इंटरव्यू क्लिप वायरल हुई। इस क्लिप में गिरिजा उसी नीली साड़ी में बात कर रही थीं। एक्स पर यह क्लिप तेजी से फैली और लोग उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए। गिरिजा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया, “मैं रिहर्सल कर रही थी जब मेरा फोन बजने लगा। दोस्तों ने मैसेज किया कि एक्स पर क्या हो रहा है? अचानक सबकी नजरें मुझ पर टिक गईं।”
सोशल मीडिया पर Girija Oak Godbole की धूम
एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर गिरिजा की तस्वीरें लाखों व्यूज बटोर रही हैं। फैंस ने उन्हें ‘भारत की सिडनी स्वीनी’ (India’s Sydney Sweeney) कहना शुरू कर दिया, क्योंकि सिडनी की तरह उनकी फीचर्स बोल्ड और आकर्षक लग रही थीं। साथ ही, मोनिका बेलुची जो अपनी इतालवी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, से भी तुलना हो रही है। एक पोस्ट में लिखा गया, “Beauty & talent could eat Monica Bellucci & Sydney Sweeney for breakfast!
