Site icon FN

Heer Ranjha Movie: ‘लैला मजनू’ के बाद अब ‘हीर राँझा’ फिल्म बनाएँगे एकता कपूर और इम्तियाज अली, जानें डिटेल्स  

Heer Ranjha Movie

Heer Ranjha Movie: तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की 2018 में  रिलीज हुई फिल्म ‘लैला मजनू’ के बाद अब मेकर्स इसी तर्ज ‘हीर राँझा’ फिल्म बनाएंगे। हाल ही में एकता कपूर और इम्तियाज अली…

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की साल 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म लैला मजनू (Laila Majnu) एक कल्ट क्लासिक मूवी है, जिसे दर्शक आज भी काफी पसंद करते है। वहीं अब इसी रोमांटिक मूवी की तर्ज मेकर्स एक अन्य फिल्म हीर राँझा (Heer Ranjha Movie) का निर्माण कर रहे है। हाल ही एकता कपूर और इम्तियाज अली ने इस फिल्म की ऑफिशियली अनाउंसमेंट की है।

Heer Ranjha Movie Update

दरअसल ‘हीरा राँझा’ फिल्म को मेकर्स ने ‘लैला मजनू‘ के दूसरे चैप्टर के रूप में इंट्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के लिए एकता कपूर और इम्तियाज अली एक बार फिर साथ आए है। मेकर्स ने बताया कि भले ही इस  फिल्म की प्रेम कहानी पुरानी होगी लेकिन इसे आज की पीढ़ी के अनुरूप ढालकर पेश किया जाएगा।

मेकर्स ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें एक लड़का और लड़की नजर आ रहे है। वहीं पीछे से एक आवाज सुनाई देती है, जो कहती है- ‘तुझे क्या लगता है कि ये हम कर रहे है। हमारी कहानी लिखी हुई है।’ हालाँकि इस वीडियो में किसी का फेस रिवील नहीं किया गया है यानि Heer Ranjha Movie की स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

जल्द शुरू होगी शूटिंग Heer Ranjha Movie शूटिंग

बता दे कि हीर राँझा फिल्म को इम्तियाज अली प्रस्तुत करेंगे, वहीं  निर्देशन का जिम्मा इनके भाई और डायरेक्टर साजिद अली ने संभाला है। एकता कपूर, शोभा कपूर और प्रीती अली इस अली इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

लैला मजनू को री-रिलीज पर मिला था प्यार

बताते चले कि 2018 में रिलीज हुई ‘लैला मजनू’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालाँकि 2024 में जब इस फिल्म को री-रिलीज किया गया तो इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में तृप्ति और अविनाश के काम को जनता ने काफी पसंद किया और बाद में इसके गाने भी फैंस के काफी बीच हिट हुए थे। इसके साथ ही 2024 में इस फिल्म ने अपने ओरिजनल कलेक्शन को पार करते हुए 11 करोड़ से ज्याद की कमाई की थी।

यह भी देखें: O Romeo Trailer: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Exit mobile version