Hrithik Roshan Heath Update: ऋतिक रोशन को हाल ही में बैसाखी का सहारा लेकर चलते हुए देखा गया था, जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए थे। वहीं अब उन्होंने
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख उनके फैंस चिंतित हो गए। दरअसल ऋतिक को बैसाखी का सहारा लेकर चलते हुए देखा गया। इस वीडियो को देख उनके फैंस चिंतित हो गए। वहीं कंई सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे है कि आखिर उनके स्वास्थ्य (Hrithik Roshan Heath Update) को क्या गया, जिससे उनकी ऐसी हालत है। वहीं अब ऋतिक ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी लेफ्ट टांग और कंधा कभी-कभी काम करना बंद कर देता है।
Hrithik Roshan Health Update
Contents
दरअसल हाल ही में ऋतिक रोशन ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा, “बाएं घुटने की देखभाल करते हुए आज पुरे दिन परेशान रहा, जिसने कल अचानक से दो दिन की छुट्टी ले ली। मेरी सामान्य दिनचर्या में आपका स्वागत है। हम सभी ऐसे शरीरों में रहते है, जिनकी कार्यप्रणाली को हम कभी पूरी तरह से समझ नहीं पाएंगे। हालाँकि मेरा शरीर एक अनोखा और दिलचस्प मामला है। शरीर के हर एक अंग में अपना एक ऑन ऑफ बटन होता है।”
Hrithik Roshan की टाँग और कंधे में है ये समस्या
Hrithik Roshan Heath Update: एक्टर ने आगे लिखा, “मेरी बाईं टांग इसका जन्मजात लाभ उठाती है। बायां कंधा और टखना भी। बस ये अचानक से काम करना बंद कर देते है। यह एक मूड है। इस सिंपल प्रोडक्ट फीचर ने मुझे ऐसे अनुभव दिए है, जो ज्यादातर मनुष्यों के पास नहीं होते। मैं अपने आप को अचानक निराशा में डूबे न्यूरॉन्स से भरे दिमाग के साथ गर्व से घूमते हुए पाता हूँ।”
कभी-कभी कुछ शब्द भी नहीं बोल पाते: Hrithik Roshan Heath Update
वहीं ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें एक शब्द ‘डिनर’ बोलने में दिक्कत हो रही थी, यानि उनकी जुबान ये शब्द नहीं बोल पा रही थी। एक्टर ने आगे लिखा, “इनमें सबसे बेस्ट मेरा सेंस ऑफ़ ह्यूमर है। उदाहरण के लिए कुछ दिनों पहले मेरी जुबान ‘डिनर’ शब्द नहीं बोल रही थी।”
Hrithik Roshan Heath Update: “अब कल्पना कीजिए की मैं एक फिल्म सेट पर हूँ, जहाँ एक सीरियस अदालत सीन में मेरा डायलॉग है कि ‘क्या आप डिनर पर घर आना चाहेंगे ?’ लेकिन मेरी जुबान ने डिनर शब्द नहीं बोला। इसलिए मैं बार-बार डिनर की जगह उन्हें ‘लंच’ पर आमंत्रित करता रहा। थैंकफुली ‘लंच’ शब्द ऑन था।”
गलत शब्द बोलने पर ऐसा होता है डायरेक्टर का रिएक्शन: Hrithik Roshan Heath Update
ऋतिक आगे बताया कि उनके डायरेक्टर उनकी इस स्थिति से अनजान थे और उनके डायरेक्टर ने अब उनकी इस बेतुकी स्थिति को समझने की कोशिश करना भी छोड़ दिया है। (भगवान का शुक्र है)
ऋतिक ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “मेरे बेहद कुशल असिस्टेंट इतनी लग्न और श्रद्धा से मेरे कानों में सही शब्द बताते रहते है कि मेरे मन में प्यार उमड़ पड़ता है। तब मैं सोचता हूँ कि क्या मुझे उन्हें अपनी इस बेहद ही सीक्रेट स्कीम में भागीदार बनाना चाहिए। लेकिन फिर यह स्वीकार करने की बजाय मैं दोबारा कैमरे की तरफ मुड़कर कहता हूँ- ‘लंच’, और यह फिर फाइनल टेक साबित होता है।”
यह भी जरूर देखें:Ameesha Patel ने ऋतिक रोशन और सुजैन खान के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, कहा- ‘तब दोस्ती फिल्मों से परे भी होती थी ’
यह भी जरूर देखें:Hrithik Roshan Girlfriend: 40 साल की हुई सबा आजाद, ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
यह भी जरूर देखें: Eshaan Roshan Wedding: सिर पर पगड़ी पहन खूब जचे ऋतिक रोशन, भाई की शादी में किया जमकर डांस

