Imtiaz Ali की अपकमिंग अनटाइटल्ड मूवी की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह सहित…
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) अपनी अपकमिंग पीरियड रोमासं ड्रामा को लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दे कि इस मूवी का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया। हालाँकि इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह सहित कंई सितारे नजर आएँगे। वहीं अब इस मूवी की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।
Imtiaz Ali की अपकमिंग मूवी इस दिन होगी रिलीज
Contents
दरअसल हाल ही निर्माताओं ने इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित अनटाइटल्ड मूवी की रिलीज डेट का ऐलान किया है। मेकर्स ने इस मूवी को चार्मिंग स्टोरी ऑफ लव करार दिया है। वहीं यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
जानकरी के लिए बता दे कि इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण Applause Entertainment Presents, Window Seat Films और मोहित चौधरी के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान का है, वहीं लिरिक्स इरशाद कामिल के है।
अक्टूबर 2025 में Imtiaz Ali ने शुरू की थी शूटिंग
Imtiaz Ali ने अक्टूबर 2025 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। वहीं यह मूवी अभी अपने पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। बता दे कि दिलजीत दोसांझ की इम्तियाज के साथ ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की ये जोड़ी 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में साथ काम कर चुके है।
दिलजीत और शरवरी की अन्य फिल्में
वहीं दिलजीत की अन्य फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी ‘बॉर्डर 2’ मूवी रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं शरवरी के पास इस फिल्म के अलावा Alpha मूवी भी है, जिसमें ये आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।
यह भी देखें: Ishq Da Chehra Song: दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की शादी, रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का दूसरा गाना

