Bollywood New Parents 2025: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर विक्की-कैटरीना तक 2025 में पेरेंट्स बने ये बॉलीवुड सेलेब्रिटीज

Bollywood New Parents 2025: साल 2025 कंई बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा। दरअसल सिद्धार्थ-कियारा से लेकर, विक्की-कैटरीना तक कंई ऐसे सितारे है, जिनके घर इस साल किलकारी गुंजी।

बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज पेरेंट्स बन गए है। दरअसल आज इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे एक बेटे का स्वागत किया, परंतु क्या आपको पता है कि इस साल कंई बॉलीवुड सितारों (Bollywood New Parents 2025) के घर किलकारी गूंजी है। तो चलिए आपको बताते है कि वे कौन-कौन से सेलेब्रटीज है जिन्होंने इस वर्ष अपने पहले/दूसरे बच्चे का स्वागत किया।

Bollywood New Parents 2025:अथिया-केएल

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को एक बेटी को जन्म दिया था। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने क्रिकेटर पति केएल राहुल के साथ मिलकर अपनी नन्ही परी का स्वागत किया। कपल ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। इस जोड़े ने अपनी लाड़ली को Evaarah नाम दिया है।

सागरिका घाटगे और जहीर खान

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने 16 अप्रैल 2025 को अपने क्रिकेटर पति के साथ मिलकर अपने पहल बच्चे यानि एक बेटे का स्वागत किया था। इस कपल ने अपने बेबी बॉय को Fatehsinh Khan नाम दिया है।

Bollywood New Parents 2025

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने 10 जून 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। बता दे कि इस कपल ने अपनी नन्ही परी को वेदा नाम दिया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी

बॉलीवुड के प्यारे कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी भी इसी साल पेरेंट्स बने है। दरअसल कियारा ने 15 जुलाई 2025 को एक बेटी को जन्म दिया था। हालाँकि इस कपल ने अभी तक अपनी लालड़ी का नाम रिवील नहीं किया है।

Bollywood New Parents 2025

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी कुछ दिनों पहले एक बेटे को जन्म दिया था।  दरअसल परिणीति ने 19 अक्टूबर को अपने पति राघव चड्डा के साथ मिलकर एक बेबी बॉय का स्वागत किया है। जानकारी के लिए बता दे कि इस कपल का ये पहला बच्चा है।

Bollywood New Parents 2025

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

वहीं आज विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी पेरेंट्स बने गए है। दरअसल कैट ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। इस कपल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेबी बॉय के जन्म की जानकारी दी है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top