वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मूवी ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ की शूटिंग हुई पूरी, 2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
August 22, 2025 | by Narad

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग पूरी हो गई है। हाल ही में इस फिल्म की स्टारकास्ट ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएँगे। इसके अलावा भी मनीष पॉल, रोहित सर्राफ, अक्षय ओबरॉय और सान्या मल्होत्रा सहित कंई सितारों को अहम रोल में देखा जाएगा। बता दे कि अक्सर इस फिल्म के सेट से BTS तस्वीरें और वीडियो सामने आती रही है। वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और पूरी स्टारकास्ट ने कुछ फोटोज शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
पूरी हुई Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की शूटिंग
Contents
दरअसल कुछ समय पहले ही वरुण धवन ने SSKTK के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वरुण को अपने को-स्टार्स के साथ खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में सभी रंगों से रंगे नजर आ रहे है। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी ने होली के सीन की शूटिंग की है। वहीं अन्य तस्वीरों में सभी को साथ में खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।
इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। वरुण ने लिखा, “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पूरी हो गई है। मैं फिर से आ रहा हूँ शशांक खेतान के निर्देशन में।”
जान्हवी कपुर ने किया ये कमेंट
वहीं इन तस्वीरें पर वरुण की को-स्टार जान्हवी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरा सनी सबसे संस्कारी।’ इसके अलावा खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, रोहित सर्राफ, आयुष्मान खुराना और मृणाल ठाकुर सहित कंई सितारों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। सेलेब्स के आलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे है।
रोहित सर्राफ ने भी SSKTK सेट से शेयर की तस्वीरें
वरुण धवन के अलावा जान्हवी,रोहित और सान्या ने भी एक जॉइन्ट पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। सामने आई तस्वीर में सभी को वाइट टी-शर्ट पहने ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। वहीं इस प्यारी इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, “हमें इस बनाने में बहुत मजा आया और आपको इसे देखने में भी खूब मजा आएगा।”
कब रिलीज होगी Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari ?
बता दे कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। वहीं करण जौहर, हीरु यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इसी साल गाँधी जयंती के मौके पर यानि 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
RELATED POSTS
View all