Site icon FN

Jay Bhanushali और Mahi Vij ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 15 साल बाद टूटा रिश्ता 

Jay Bhanushali और Mahi Vij

Jay Bhanushali और Mahi Vij शादी के 15 साल बाद तलाक ले रहे है। हाल ही में उन्होंने ऑफिशियली इस बात की जानकारी दी है।

टीवी के मशहूर कप्लस में से एक जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahi Vij) ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैंसला कर लिया है। जी हाँ, आपने सही सुना। दरअसल ये कपल तलाक ले रहा है। हाल ही में इन्होने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया है।

Jay Bhanushali-Mahi Vij का हुआ तलाक

दरअसल कुछ समय पहले ही जय भानुशाली और माही विज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किय है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने झगड़े और संघर्ष के ऊपर शांति को चुना है। एक्टर ने कहा कि वे भले ही अलग हो रहे है लेकिन वे अपने  तीनों बच्चों के लिए बेस्ट पेरेंट्स बनेंगे।

जय ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है- “आज हमने जीवन की इस यात्रा में अलग होने का फैंसला किया है लेकिन हम फिर भी एक दूसरे का साथ देते रहेंगे। शांति, विकास, दयालुता और मानवता हमेशा से हमारे मार्गदर्शक मूल्य रहे है।”

हमने झगड़ों के ऊपर शांति को चुना है… जय-माही

उन्होंने आगे लिखा, “अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के खातिर हम उनके लिए सबसे अच्छे पेरेंट्स, सबसे अच्छे दोस्त बनने और उनके हित में जो भी सही है वो करने का संकल्प लेते है। भले ही हमारे रास्ते अलग हो गए हो लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और न ही इस फैंसले से कोई नेगेटिविटी जुडी है।”

“इससे पहले कि आप लोग कोई निष्कर्ष निकाले, यह जान ले कि हमने झगड़ों के ऊपर शांति को चुना है और विवेक हमारे लिए सर्वोपरि है। हम हमेशा एक दूसरे का सम्मान करते रहेंगे। एक दूसरे का समर्थन करते रहेंगे और दोस्त बने रहेंगे। आपसी सम्मान के साथ अब हम जैसे ही आगे बढ़ रहे है, हम आपसे सम्मान, प्यार और दया की कामना करते है।”

पहले भी फैली थी तलाक की खबरें

जानकारी के लिए बता दे कि पहले भी जय और माही के तलाक की खबरें काफी वायरल हुई थी। हालाँकि तब इन्होने एक वीडियो शेयर करते हुए इससे इंकार कर दिया था। यह भी देखें: Jay-Mahhi Divorce: माही विज ने जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘5 करोड़ एलिमनी…’

Exit mobile version