Site icon FN

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दिखाई अपने New Year सेलिब्रेशन की झलक, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

Karan-Teja's New Year Celebration

New Year 2026: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दुबई में नए साल का स्वागत किया। वहीं अब इस कपल ने…

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के मशहूर कपल्स में से एक है। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन फैंस इस जोड़ी को साथ में देखना पसंद करते है। वहीं ये दोनों भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और ये अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते है। हाल ही में दोनों ने अपने New Year Celebration की झलक दिखाई है।

करण-तेजस्वी का New Year Celebration

दरअसल हाल ही में करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ नए साल का जश्न (New Year Celebration) मनाते हुए देखा जा सकता है।

पहली तस्वीर में करण और तेजा साथ में काफी प्यारे लग रहे है। दूसरी स्लाइड में भी दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे है। तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस को केक खाते हुए देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी दोनों साथ में नजर आ रहे है, वहीं इस दौरान आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे भी देखे जा सकते है।

करण-तेजस्वी की पहली मुलाकात

बता दे कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहली मुलाकात ‘लेडीज वर्सेज जेंटलमेंन’ नामक एक शो के दौरान हुई थी। वहीं इसके बाद दोनों ‘बिग बॉस 15’ के घर मिले। बिग बॉस के घर में दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई और फैंस को भी दोनों की ये जोड़ी काफी पसंद आई। तेजा और करण लंबे समय से डेट कर रहे है, वहीं अब फैंस को इनकी शादी का इंतजार है।

इस शो में नजर आ रहे करण-तेजस्वी (New Year Celebration)

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ में नजर आ रहे है। इस शो में फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे है।

यह भी देखें: New Year 2026: विराट-अनुष्का से लेकर सोनाक्षी-जहीर तक सितारों ने यूँ किया नए साल का स्वागत 

Exit mobile version