Karisma Kapoor Birthday: करिश्मा के 51वें जन्मदिन पर इमोशनल हुई करीना कपूर, कहा- ‘ये साल काफी मुश्किल रहा है’  

Karisma Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 51 साल की हो गई है, वहीं उनके बर्थडे पर उनकी बहन और एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन (Karisma Kapoor Birthday)  मना रही है। गौरतलब है कि बर्थडे गर्ल के लिए पिछला कुछ समय बेहद कठिन रहा है। दरअसल करिश्मा के एक्स हस्बैंड और उनके बच्चों के पिता संजय कपूर का हाल ही में निधन हुआ है। वहीं आज करिश्मा के जन्मदिन पर उनकी बहन करीना कपूर खान उन्हें हिम्मत देते नजर आई।

Karisma Kapoor Birthday Special

करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन (Karisma Kapoor Birthday) के बर्थडे पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके परिवार के ये साल बेहद मुश्किल भरा रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बहन लोलो की हिम्मत बंधाई है। दरअसल कुछ समय पहले ही करीना ने करिश्मा की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लोलो अपने जीजा और एक्टर सैफ अली खान के साथ नजर आ रही है।

Karisma Kapoor Birthday

बेहद स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती है करीना-करिश्मा

इस फोटो को शेयर करते हुए बेबो ने लिखा, “यह आप दोनों की मेरी सबसे फेवरेट फोटो है। दुनिया की सबसे स्ट्रांग और बेस्ट गर्ल के लिए… यह साल हमारे लिए बेहद मुश्किल रहा है। लेकिन आपको पता है क्या… वो कहते है ना कि टफ टाइम ज्यादा देर तक नहीं टिकता लेकिन स्ट्रांग बहनें हमेशा साथ रहती है। मेरी बहन, मेरी माँ और मेरी बेस्ट फ्रेंड… हैप्पी बर्थडे मेरी लोलो।”

करिश्मा और करीना की पुरानी तस्वीर

Karisma Kapoor Birthday पर सेलेब्स ने दी बधाईयां

करीना के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेटं कर उन्हें हिम्मत दी है और साथ ही बर्थडे भी विश किया है। सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लोलो, हम आपसे प्यार करते है।’ सबा पटौदी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लोलो, ढेर सारा प्यार।’ जोया अख्तर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लोलो।’ भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे।’ मलाइका अरोड़ा ने लिखा, ‘लव यू लोलो।’ इसके अलावा भी लिजल डिसूजा, कुब्रा सैत और आयुष्मान खुराना सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।

Karisma Kapoor Birthday पर करीना को याद आया मुश्किल समय

गौरतलब है कि सैफ-करीना के लिए भी ये साल काफी मुश्किल रहा है। दरअसल इस वर्ष की शुरूवात में यानि 16 जनवरी की रात एक अनजान सख्श चोरी के इरादे से उनके घर में घुस गया था। इस दौरान चोर ने सैफ पर धारदार हथियार से कंई बार अटैक किया था। इस हमले के बाद सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें कंई दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा था।

हाल ही में हुआ करिश्मा के एक्स हस्बैंड का निधन

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor Birthday) के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने 12 जून को 53 साल की उम्र में अंतिम साँस ली। बता दे कि संजय पोलो खेल रहे थे और इस दौरान उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली। वहीं इसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी जान चली गई।

संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ था। वहीं 19 जून को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद 21 जून को उनकी प्रार्थना सभा रखी गई थी। करिश्मा भी अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभी में शामिल हुई थी। वहीं इस दौरान उनकी बहन और जीजा यानि सैफ और करीना भी उनके साथ नजर आए थे। यह भी देखें: एक्स हस्बैंड Sanjay Kapur की प्रार्थना सभा में शामिल हुई करिश्मा कपूर, सैफ-करीना भी साथ आए नजर 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top