शीर्षक: Taj Mahal: कार्तिक आर्यन ने आगरा में किया ताजमहल का दीदार, बोले- ‘ताज बन गया, मुमताज ढूंढ रहा हूं’
Taj Mahal: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही में आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्तिक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में चल रही थी और अब इसकी टीम आगरा में शूटिंग के लिए पहुंची है। कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ भी नजर आए।
ताजमहल के सामने दिखे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ताजमहल के सामने खड़े होकर उसकी खूबसूरती को निहारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके आसपास प्रशंसकों की भारी भीड़ भी नजर आती है।
वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने मजेदार कैप्शन लिखा, “ताज बन गया, मुमताज ढूंढ रहा हूं।” उनके इस कैप्शन पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं, जिससे यह पोस्ट मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गई है।
अनन्या पांडे ने भी शेयर कीं ताजमहल से तस्वीरें
अनन्या पांडे ने भी ताजमहल के सामने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में अनन्या फ्लोरल ड्रेस में ताजमहल के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “वाह ताज।”
आगरा में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची स्टारकास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग के सिलसिले में आगरा पहुंचे हैं। ताजमहल में स्टार्स को देखते ही लोगों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई, हालांकि सुरक्षा के चलते बॉडीगार्ड्स ने किसी को भी उनके पास नहीं आने दिया।
मनोरंजन और बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स के लिए हमारे हिंदी समाचार पढ़ते रहें।





