शीर्षक: कार्तिक आर्यन ने रीक्रिएट किया कोल्डप्ले का वायरल Kiss Cam वीडियो, डाइट से चीटिंग करते दिखे एक्टर
Kartik Aaryan Coldplay: फिटनेस फ्रीक कार्तिक आर्यन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह अपनी सख्त डाइट से “चीटिंग” करते नजर आते हैं। वीडियो में उन्हें चॉकलेट खाते हुए देखा जा सकता है।
कुछ दिनों पहले बोस्टन के जिलेट स्टेडियम में मशहूर बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) का कॉन्सर्ट हुआ था। इस कॉन्सर्ट के Kiss Cam मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वीडियो से एक बड़ी कंपनी के CEO और उनकी HR के कथित अफेयर का खुलासा हो गया था। अब उसी वायरल ट्रेंड को कार्तिक आर्यन ने अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है, जो अब मनोरंजन जगत में खूब शेयर किया जा रहा है।
Kartik Aaryan Coldplay Viral Video
वायरल कोल्डप्ले कॉन्सर्ट वीडियो में Kiss Cam के दौरान कैमरा एक कपल पर जाकर रुकता है। बताया गया कि ये दोनों डेटा सॉफ्टवेयर कंपनी Astronomer के CEO एंडी बायरन और उसी कंपनी की HR हेड क्रिस्टीन कैबोट थे, जिनके अफेयर की चर्चा सामने आई। यह क्लिप पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और लोग इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने की डाइट से “चीटिंग”, फिर कैमरा देखते ही बदला अंदाज
अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इसी Kiss Cam वाले कॉन्सेप्ट को मजाकिया तरीके से रीक्रिएट किया है। वीडियो में कार्तिक पहले चॉकलेट का मजा लेते दिखते हैं। लेकिन जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ती है, वह तुरंत चॉकलेट रख देते हैं और भारी डंबल्स उठाकर एक्सरसाइज करने लगते हैं। यही ट्विस्ट वीडियो को और ज्यादा फनी और relatable बना देता है।
कार्तिक ने यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर टेक्स्ट लिखा नजर आता है: “कल रात कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में, फिटनेस फ्रीक कार्तिक आर्यन अपनी डाइट से चीटिंग करते हुए पकड़े गए।” वहीं कैप्शन में एक्टर ने लिखा: “Almost got Fired…”। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह क्लिप इस वक्त हिंदी समाचार और मनोरंजन सेक्शन में तेजी से वायरल हो रही है।
कार्तिक आर्यन की प्रोफेशनल लाइफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है, जिसे लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।





