Filmy Narad

Khesari Lal Yadav: राज कुंद्रा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बीच खेसारी लाल यादव का पोस्ट, कहा-‘वो कोई पाप धोने की मशीन नहीं…’

August 19, 2025 | by Narad

Khesari Lal Yadav made this appeal to the people who meet premanand maharaj

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने कहा की आजकल कुछ लोग अपनी इमेज सुधारने के लिए प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जाते है। हालाँकि उन्होंने बिना किसी का नाम लिए…

मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। वहीं हाल ही में एक्टर ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके चलते वे सुर्खियों में आ गए है। दरअसल खेसारी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए उन स्टार्स पर निशाना साधा है, जो अपनी इमेज सुधारने के लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने जाते है।

Khesari Lal Yadav का प्रेमानंद महाराज पर पोस्ट

दरअसल हाल ही में खेसरी लाल यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक अपील, प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए। कुछ दिनों से नोटिस किए है कि कुछ लोग Image Making के लिए वहां जाने लगे है। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं है। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनकी बातों का अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है।”

Khesari Lal Yadav: प्रेमानंद महाराज कोई पाप धोने की मशीन नहीं

क्या खेसारी ने राज कुंद्रा पर साधा निशाना ?

बता दे कि अक्सर विवादों में रहने वाले राज कुंद्रा और उनकी एक्ट्रेस पत्नी शिल्पा शेट्टी कुछ दिनों पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। ये कपल महाराज से मिलने उस दिन पहुंचा जब दोनों पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। वहीं अपनी इस मुलाकात के दौरान राज ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी का ऑफर भी दिया था, जिसे लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताया था। वहीं अब खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया यूजर्स राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से जोड़कर देख रहे है।

यह भी देखें: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे शिल्पा शेट्टी और Raj Kundra, कहा- ‘मैं आपको एक किडनी देना चाहता हूँ’

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon