Site icon FN

New Year Celebration: कियारा आडवाणी ने दिखाई 2025 के अपने खूबसूरत पलों की झलक 

New Year Celebration

New Year Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। दरअसल इस साल वे एक बेटी की माँ बनी और साथ ही…

साल 2025 को खत्म होने में कुछ ही घंटो का समय बचा है। ऐसे में सभी लोग इस गुजरते हुए साल को अलविदा कह रहे है और दिल खोलकर नव वर्ष का स्वागत (New Year Celebration) कर रहे है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस किया अडवाणी ने भी साल 2025 से अपने बेस्ट मोमेंट्स दिखाए है।

Kiara’s New Year Celebration

पहली बार माँ बनने से लेकर पेरेंट्स के 60वें बर्थडे तक कियारा के लिए ये साल काफी स्पेशल रहा। ऐसे में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी इस वर्ष के खूबसूरत पलों की झलक दिखाई है। पहली तसवीर में दो टाइगर अपने बच्चे को किस करते नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में सीड और कियारा साथ नजर आ रहे है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने गले में मम्मा का लॉकेट पहना हुआ है। एक तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी सरायाह के कपडे दिखाए है।

कियारा की माँ ने उन्हें लिखा था ये प्यारा सा लेटर

New Year Celebration: अन्य तस्वीरों में भी कियारा ने इस साल से अपने प्यारे पलों की झलक दिखाई है। इनमें से एक तस्वीर एक लेटर की है। ये लेटर कियारा की माँ ने उन्हें तब लिखा था, जब वे अपनी बेटी सरायाह को जन्म देने के बाद पहली बार शूटिंग पर जा रही थी। इस पत्र में लिखा है- “मेरी प्यारी कियारा, हमारी नन्ही परी को इस दुनिया में लाने के बाद तुम कल पहली बार सेट पर वापिस जाओगी। जाओ और सबसे शानदार शूट करो। हँसो, पोज दो, ग्लो करो और दुनिया को दिखाओ की मदरहुड ने आपको मजबूत, नाजुक, चमकदार व और भी बेहतर बनाया है।”

इस लेटर में आगे लिखा है, “यह तुम्हारी सुपरपॉवर को डबल कर देता है, चमक को बढ़ा देते है और बेशक आपको और भी आभारी बना देते है। भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे- मेरे बच्चे। मैं प्रार्थना करती हूँ कि तुम अपनी जिंदगी में जो भी रोल निभाओ, उन सभी को सही से बैलेंस कर लो। भगवान हमेशा तुम्हारा साथ दे। तुम्हारी मम्मा।”

New Year Celebration के लिए तैयार कियारा

वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए कियारा अडवाणी ने प्यार सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- “2025- वो साल जब मेरा दिल अकल्पनीय रूप से बड़ा हुआ। पहली बार के अनुभवों, सीखने, विकास, उन्नति और ढेर सारी खुशियों से भरा एक साल। हेलो 2026, मेरा दिल तुम्हारा स्वागत करने के लिए तैयार है। कृतज्ञता, उत्साह और उन प्यारे नन्हे हाथों के साथ इस नए साल में कदम रखते हुए, जो मेरी पूरी दुनिया को थामे हुए है।”

यह भी देखें: Bollywood New Parents 2025: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर विक्की-कैटरीना तक 2025 में पेरेंट्स बने ये बॉलीवुड सेलेब्रिटीज 

Exit mobile version