Site icon FN

Kriti Sanon Dance: बहन नूपुर की संगीत सेरेमनी में कृति सेनन ने जमाया रंग, भोजपुरी से लेकर हिंदी गानों पर किया डांस 

Kriti Sanon Dance

Kriti Sanon Dance: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। वहीं हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें…

Kriti Sanon Dance Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दरअसल कृति की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्द ही शादी करने वाली है। नूपुर कल यानि 11 जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन संग सात फेरे लेंगी। बता दे कि इनके शादी के फंक्शन उदयपुर के एक पैलेस में चल रहे है।

नूपुर की संगीत सेरेमनी में Kriti Sanon Dance

वहीं बीती शाम नूपुर और स्टेबिन की संगीत सेरेमनी हुई। अपनी बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में कृति ने खूब डांस किया। इस दौरान के उनके कंई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें उनको भोजपुरी से लेकर हिंदी और पंजाबी गानों पर डांस करते देखा जा सकता है।

दुल्हन के लिए कृति और उनकी माँ की स्पेशल डांस परफॉर्मेंस

एक वीडियो में कृति को अपनी माँ गीता सेनन के साथ प्यारा सा डांस करते देखा जा सकता है। दरअसल ये डांस परफॉर्मेंस उन्होने खासतौर पर दुल्हन के लिए तैयार की थी।

वरुण शर्मा संग लगाए ठुमके (Kriti Sanon Dance)

वहीं एक अन्य वीडियो में कृति सेनन को एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते देखा जस सकता है। दोनों की इस डांस परफॉर्मेंस ने संगीत सेरेमनी में रंग जमा दिया।

दो रिवाजों से होगी नूपुर-स्टेबिन की शादी

बता दे कि स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी दो रीती रिवाजों से होगी । दरअसल ये कपल पहले इसाई रीती-रिवाजो से शादी करेंगे। वहीं इसके बाद दोनों हिंदू रीती-रिवाजो से सात फेरे लेंगे।

बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करती है नूपुर-कृति

जानकारी के लिए बता दे कि नूपुर कृति से 5 साल छोटी है लेकिन ये दोनों बहनें काफी प्यारा बॉन्ड शेयर करती है। वहीं बात करें नूपुर और स्टेबिन बेन की लव स्टोरी की तो ये दोनों काफी सालों से डेट कर रहे है। फैमिली फंक्शन हो या कोई बॉलीवुड पार्टी इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। वहीं अब सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी करने वाले है।

यह भी देखें: कृति सेनन की छोटी बहन जल्द बनेंगी दुल्हन, स्टेबिन बेन ने घुटनों पर बैठकर किया Nupur Sanon को प्रपोज 

Exit mobile version