Filmy Narad

Kushal Shivangi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कहा- ‘5 महीने हो गए’

July 2, 2025 | by Narad

Kushal Shivangi Breakup

Kushal Shivangi : कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप हो गया है। एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया है।

कुशाल टंडन और Kushal Shivangi का हुआ ब्रेकअप

Kushal Shivangi Breakup News: टीवी के मशहूर अभिनेता कुशाल टंडन पिछले कुछ समय से अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी को डेट कर रहे थे। बता दे कि दोनों ने टीवी सीरियल ‘बरसातें: मौसम प्यार के’ में साथ काम किया था और इसी शो की शूटिंग के दौरान ये दोनों करीब आए थे। वहीं फैंस भी इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी साथ में देखना खूब पसंद करते थे।

क्या कुशाल शिवांगी का हुआ ब्रेकअप (Kushal शिवांगी Breake up)

गौरतलब है कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता था। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। लेकिन कुछ समय पहले कुशाल ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे देख उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। दरअसल एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया की उनका और शिवांगी का ब्रेकअप हो गया है और वे अब साथ नहीं है।

यहां देखिए Kushal-Shivangi Breakup पोस्ट

दरअसल कुछ समय पहले ही कुशाल टंडन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “उन लोगों को जिन्हे मैं प्यार करता हूँ, उन्हें मैं ये बताना चाहता हूँ कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं है। पांच महीने हो गए, तो हाँ…”

Kushal-Shivangi Breakup कुशाल टंडन-शिवांगी का हुआ ब्रेकअप

 

बता दे कि कुशाल ने ये पोस्ट शेयर करने के कुछ समय बाद ही इसे डिलीट भी कर दिया। लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं एक्टर का ये ब्रेकअप वाला पोस्ट देखकर फैंस हैरान रह गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

इस शो के समय आए थे करीब

बता दे कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने सोनी टीवी के शो बरसातें- मौसम प्यार का (Barstein: Mausam Pyar Ka) में साथ काम किया था। 2023 में शुरू हुआ ये सीरियल साल 2024 में ऑफ एयर हुआ था। वहीं इसी शो की शूटिंग के दौरान कुशाल और शिवांगी करीब आए थे और दोनों रियल लाइफ में भी डेट करने लगे थे। इन्होने अपने रिलेशनशिप का तो ऑफिशियली कोई ऐलान नहीं किया था। हालाँकि कुशाल ने अब एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ब्रेकअप (Kushal-Shivangi Breakup) की जरूर पुष्टि की है।

कुशाल और शिवांगी की उम्र में है बड़ा अंतर

Kushal Shivangi Broke up: बता दे कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी में उम्र का काफी बड़ा अंतर है। दरअसल दोनों के बीच 13 साल का फासला है। शिवांगी जहां महज 27 साल की है, वहीं कुशाल इस समय 40 साल के है।

शिवांगी से पहले इस एक्ट्रेस को डेट कर चुके कुशाल टंडन

बता दे कि शिवांगी से पहले कुशाल एक्ट्रेस गौहर खान को डेट कर चुके है। इनकी दोस्ती बिग बोस 7 के घर में हुई थी, वहीं इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। लेकिन कुशाल और गौहर का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

शिवांगी जोशी का नया सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते है’

बात करें दोनों की प्रोफेशनल लाइफ कि तो कुशाल टंडन ने बरसातें सीरियल के बाद अपने किसी नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है। वहीं शिवांगी जोशी पॉप्यूलर शो ‘बड़े अच्छे लगते है’ के नए सीजन में नजर आएंगी। बता दे कि ‘बड़े अच्छे लगते है 3’ कल से सोनी टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। इस शो में शिवांगी के साथ हर्षद चोपड़ा लीड रोल में है। हर्षद और शिवांगी के इस शो के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

यह भी जरूर पढ़े: Fathers Day 2025: कियारा अडवाणी से लेकर वरुण धवन तक…बॉलीवुड सेलेब्स ने फादर्स डे पर शेयर किया खास पोस्ट 

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon