Maatrubhumi Song: सलमान खान की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम मातृभूमि है, जो देशभक्ति…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले काफी दिनों से अपनी अपकमिंग मूवी ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं अब इस मूवी का पहला गाना भी जारी कर दिया गया है। देशभक्ति पर आधारित इस गाने का नाम मातृभूमि (Maatrubhumi Song) है, जिसमें सलमान खान को एक फौजी के रूप में देखा जा सकता है।
Maatrubhumi Song हुआ रिलीज
Contents
मातृभूमि सॉन्ग की शुरूवात में सलमान खान अपने घर पर नजर आ रहे है। इस दौरान उन्हें अपनी वाइफ (जिसका किरदार चित्रांगदा सिंह ने निभाया है) और बच्चों के साथ देखा जा सकता है। वहीं अगले ही पल वे अपनी पलटन एक साथ जंग के मैदान में नजर आ रहे है। इस दौरान उन्हें अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों के छक्के छुड़ाते देखा जा सकता है।
बता दे कि Maatrubhumi Song को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर मानी धर्मकोट ने गाया है। समीर अनजान ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है और म्यूजिक हिमेश रेशमिया का है।
सच्ची घटना पर आधारित है बैटल ऑफ गलवान
बता दे की सलमान खान की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान सच्ची घटना पर आधारित है। ये फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को दिखाएगी। बता दे कि ये एक ऐसी लड़ाई थी, जिसे बिना किसी हथियार या गोलीबारी के बिना लड़ा गया था। भारतीय सैनिकों ने डंडे व पत्थरों से चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था।
अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन
इस वॉर ड्रामा मूवी की पटकथा ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ बुक से प्रेरित है, जो शिव अरूर और राहुल सिंह के द्वारा लिखित है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। वहीं सलमान खान ने इस मूवी में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाया है। सलमान के अलावा चिंत्रागदा सिंह भी इसमें लीड रोल में नजर आएंगी।
यह भी देखें: Salman Khan 60th Birthday: कैटरीना कैफ ने सलमान खान को कहा ‘सुपर ह्यूमन, बर्थडे पर ये पोस्ट शेयर कर दी बधाई





