Madhu Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने माँ मधु चोपड़ा के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखे पलों की झलक
June 21, 2025 | by Narad

Madhu Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने माँ मधु चोपड़ा के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखे पलों की झलक
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के चाहने वाली उनकी हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं PeeCee भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इसी बीच आज अपनी माँ मधु चोपड़ा के बर्थडे (Madhu Chopra Birthday) पर भी उन्होंने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।
Madhu Chopra Birthday पर प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट
दरअसल आज प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा का बर्थडे है। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी माँ का एक प्यार सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मधु कभी अपनी नातिन मालती मैरी के साथ खेलते तो कभी अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उन्हें डांस करते भी देखा जा सकता है। इस प्यार से वीडियो को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने अपनी माँ के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है।
प्रियंका ने लिखा, “उस महिला को हैप्पी बर्थडे, जो अपनी ही धुन पर नाचती है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ। हम आपसे बेहद प्यार करते है।”
सेलेब्स और फैंस ने दी मधु को जन्मदिन की शुभकामनाएँ
प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें जन्मदिन (Madhu Chopra Birthday) की शुभकामनाएँ दी है। एक्ट्रेस सोफिया चौधरी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मधु आंटी। फॉरएवर रॉकस्टार।’ नम्रता शिरोडकर ने लिखा, ‘आपकी माँ को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। ढेर सारी दुआएं।’ तरुण मनसुखानी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थड़े।
वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा, “बेस्ट माँ-बेटी की जोड़ी। हमेशा आपसे प्रेरणा मिलती है, क्वींस।’ एक ने लिखा, ‘एक अद्भुत माँ, बेटी और नाती को देखना वाकई शानदार है।’ कंई अन्य फैंस ने भी इस इसी तरह के कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
पिता की मौत के बाद प्रियंका ने धूमधाम से मनाया था माँ का जन्मदिन
बता दे मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने 60वें बर्थडे (Madhu Chopra Birthday) के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। दरअसल मधु ने लेहरन रेट्रो के साथ एक बातचीत में बताया था कि कैसे अपने पापा (अशोक चोपड़ा) की मौत के 6 दिन बाद प्रियंका ने मेरा (मधु चोपड़ा) बर्थडे मनाया था।
Madhu Chopra Birthday पर ‘देसी गर्ल’ ने होस्ट की थी ग्रैंड पार्टी
मधु ने बताया, “उनका निधन 10 जून 2013 को हुआ था और मेरा बर्थडे 16 जून (Madhu Chopra Birthday) को था। मैं 60 साल की हो रही थी और उन्होंने मेरे लिए एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी उनकी बीमारी के कारण वैसे भी पूरा परिवार यहां मौजूद था। हम उनके निधन का शोक मना रहे थे। पूरा परिवार दुखी था लेकिन प्रियंका ने जोर देकर कहा कि हम पार्टी करें। उसने कहा कि पापा भी यही चाहते थे।”
बता दे कि मधु चोपड़ा जॉन अब्राहम की फैन है, ऐसे में देसी गर्ल ने अपनी माँ के बर्थडे सरप्राइज के लिए जॉन अब्राहम को बुलाया था। मधु ने कहा- “उसने जॉन को आधी रात को आने के लिए कहा था- बिल्कुल गिफ्ट की तरह रैप होकर।”
रिश्तेदार बना रहे थे बातें
मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि कैसे उनको पार्टी करते देख उनके परिवार वाले और रिश्तेदार बातें बना रहे थे। उन्होंने कहा कि- डांस और म्यूजिक के साथ यह एक शानदार पार्टी थी। हालाँकि उनको डांस करते देख उनके रिश्तेदार बातें बना रहे थे। वे कह रहे थे कि- “उसे देखो। वह नाच रही है। क्या उसे अपने पति के जाने का दुख नहीं है। वहीं इसी बीच मैं सोच रही थी कि मेरी बेटी ने यह सब अरेंज किया है। उन्होंने बहुत प्रयास किए है। वो भी बहुत दुखी थे लेकिन इस तरह वो अपने पिता की इच्छा का सम्मान कर रही थी।”
RELATED POSTS
View all