Malaika Arora 52nd Birthday: मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके अलावा भी कंई सेलेब्रिटी ने…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 52वां जन्मदिन (Malaika Arora 52nd Birthday) मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। इसके अलावा मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर ने भी एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
Malaika Arora 52nd Birthday Special
Contents
दरअसल अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की एक प्यारी इस तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के लिए एक खास नोट भी लिखा है। अर्जुन ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मलाइका अरोड़ा। ऊँचे उठते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा खोजते रहो।”
बेस्टी करीना और करिश्मा का पोस्ट
मलाइका की दोस्त और एक्ट्रेसस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। करीना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग मल्ला। गोल्डन गर्ल, गोल्डन बर्थडे। तुम्हारा ये दिन शुभ हो, लव यू।”
करण जौहर ने बरसाया प्यार
फिल्ममेकर करण जौहर ने भी मलाइका के साथ कंई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने लिखा, “आई लव यू सो मच मलाइका अरोड़ा। उस लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएँ, जो बड़े दिल वाली है,जिसकी बुलंद रूह है और जो यारों की यार है। मल्ला कितनी सारी यादें है और अभी कितनी बनानी बाकी है। आपका आने वाला दशक मंगलमय हो।”
यह भी जरूर पढ़े: Arjun Kapoor के Birthday को मलाइका अरोड़ा ने यूँ बनाया खास
यह भी जरूर पढ़े: International Yoga Day 2025: मलाइका अरोड़ा से लेकर कंगना रनौत तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, देखिए तस्वीरें
