Mohit Suri ने 'सैयारा' के समर्थन के लिए संदीप रेड्डी वांगा का किया शुक्रिया

Mohit Suri ने ‘एनिमल’ फेम संदीप रेड्डी वांगा का किया शुक्रिया, कहा-‘आप पहले इंसान थे जिसने सैयारा…’

शीर्षक: Mohit Suri ने ‘एनिमल’ फेम संदीप रेड्डी वांगा का किया शुक्रिया, बोले- ‘आप पहले इंसान थे जिसने सैयारा…’

मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच डायरेक्टर मोहित सूरी ने ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का सार्वजनिक तौर पर धन्यवाद किया है।

मोहित सूरी ने संदीप रेड्डी वांगा का किया धन्यवाद
हाल ही में मोहित सूरी ने एक पोस्ट शेयर कर संदीप रेड्डी वांगा का आभार जताया। पोस्ट में सूरी ने लिखा, “संदीप, ‘सैयारा’ का खुलकर समर्थन करने के लिए और उसमें अपना उदार विश्वास व्यक्त करने वाले पहले व्यक्ति होने के लिए धन्यवाद। एक ऐसे फिल्ममेकर की तरफ से ये बात आना मेरे लिए बहुत मायने रखती है, जिसके काम की मैं दिल से कद्र करता हूं।”

“मैं हमेशा आपका फैन हूं” – Mohit Suri
मोहित सूरी ने आगे लिखा, “मैं उस सहज भावना, निडरता और गहनता का सम्मान करता हूं, जो आप अपनी कहानियों में लेकर आते हैं। यह मुझे याद दिलाता है कि हम लोगों को प्रेरित करने और उन्हें जोड़ने के लिए जो करते हैं, वो हम क्यों करते हैं। आप जैसे कहानीकारों के साथ इस राह पर चलने के लिए आभारी हूं। यहां से और भी अधिक शक्तिशाली सिनेमा की तरफ… और मैं हमेशा आपका फैन हूं।”

जबरदस्त कमाई कर रही ‘सैयारा’
बता दें कि ‘सैयारा’ वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिन के अंदर 153.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

यह खबर हिंदी समाचार और मनोरंजन की दुनिया में लगातार चर्चा में बनी हुई है, जहां बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की परफॉर्मेंस और इंडस्ट्री के बड़े फिल्ममेकर्स का सपोर्ट दोनों ही सुर्खियां बटोर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ahaan Panday के बॉलीवुड डेब्यू पर इमोशनल हुई बहन अन्नया पांडे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top