Battle Of Galwan Teaser: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वे एक आर्मी ऑफिसर…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है। वहीं अपने बर्थडे पर एक्टर ने अपने फैंस को एक धमाकेदार गिफ्ट दिया है। दरअसल सलमान की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान का टीजर (Battle Of Galwan Teaser) रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वे एक फौजी का किरदार निभा रहे है।
Contents
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने बैटल ऑफ गलवान का टीजर जारी किया है। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में भाईजान के दमदार डायलॉग्स एकदम रोंगटे खड़े कर देने वाले है। इस दौरान वे एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे है। माथे से बहता खून, आंखों में गुस्सा और हाथों में बड़ा सा डंडा लिए वे दुश्मनों को धुल चटाते नजर आ रहे है।
वहीं इस दौरान वे अपनी सेना से कहते है कि- ‘जवानों याद रहे- जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।’
बता दे कि सलमान खान की ये फिल्म एक सच्ची और वास्तिवक घटना पर आधारित है। दरअसल ये फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी पर भारतीय व चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को दर्शाती है। बता दे कि यह एकमात्र ऐसी लड़ाई थी, जिसे बिना किसी हथियारों यानि गोली-बारूद के बिना लड़ा गया था, क्योंकि उस क्षेत्र में हथियारों के इस्तेमाल पर पाबंदी थी। सैनिकों ने इस लड़ाई में पत्थरों व डंडो का इस्तेमाल किया था।
इस लड़ाई में चीन के कंई सैनिक मारे गए थे। वहीं भारत के भी कंई जवान शहीद हो गए थे, जिसमें कर्नल बी. संतोष बाबू भी शामिल थे।
कब रिलीज होगी सलमान खान की ये फिल्म
जानकारी के लिए बता दे कि बैटल ऑफ गलवान मूवी में सलमान खान शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। अपूर्वा लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Salman Khan 60th Birthday: कैटरीना कैफ ने सलमान खान को कहा ‘सुपर ह्यूमन, बर्थडे पर ये पोस्ट शेयर कर दी बधाई





