O Romeo

शाहिद कपुर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘O Romeo’ का पहला गाना रिलीज 

शाहिद कपुर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘O Romeo’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमस्ट्री…

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपुर जल्द ही विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) में नजर आएँगे। इस फिल्म में इनके साथ तृप्ति डिमरी को लीड रोल में देखा जाएगा। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था। वहीं आज इस मूवी का पहला गाना भी जारी कर दिया गया है।

O Romeo का पहला गाना

दरअसल मेकर्स ने कुछ समय पहले ही ओ रोमियो फिल्म का पहला गाना जारी किया है। इस गाने का नाम हम तो तेरे ही लिए थे (Hum To Tere Hi Liye The) है। इस गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखे है। वहीं अरिजीत सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है।

हम तो तेरे ही लिए थे सॉन्ग के वीडियो में शाहिद और तृप्ति के बीच जबरदस्त केमस्ट्री देखी जा सकती है। वीडियो में दोनों के बीच कभी नाराजगी तो कभी एक दूसरे के लिए प्यार और परवाह भी नजर आरही है।

यहां देखिए ये गाना

कब रिलीज होगी O Romeo

बता दे कि ‘O Romeo’ फिल्म के जरिए शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएँगे। शाहिद और तृप्ति के अलावा भी इस फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा और गौरव शर्मा सहित कंई कलाकार नजर आएँगे। यह फिल्म इसी साल वेलेंटाइन के मौके पर यानि 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी जरूर देखें: Ishaan Khatter Brother: शाहिद कपूर ने होमबाउंड की सक्सेस पर भाई ईशान खट्टर को दी बधाई, कहा- ‘मैं तुम्हारा सबसे प्रॉउडेस्ट चीयरलीडर’  

यह भी जरूर देखें: Shahid Kapoor Daughter: 9 साल की हुई शाहिद कपूर की बेटी मीशा, मीरा कपूर ने शेयर किया क्यूट पोस्ट 

यह भी जरूर देखें: Dhadak 2 की रिलीज से पहले इमोशनल हुई तृप्ति डिमरी, कहा- ‘अब समय आ गया है कि आप…’

1 thought on “शाहिद कपुर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘O Romeo’ का पहला गाना रिलीज ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top