Parineeti Chopra Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा माँ बन गई है। एक्ट्रेस ने आज एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पॉलटिशियन पति राघव चड्डा के घर किलकारी गूंज उठी है। दरअसल परिणीति ने आज एक बेटे को (Parineeti Chopra Baby Boy) जन्म दिया है। एक्ट्रेस की तरफ से हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी साझा की गई है।
Raghav-Parineeti Chopra Baby Boy
Contents
परिणीति-राघव ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म की जानकारी दी है। दरअसल इस कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारा बेबी बॉय फाइनली यहां है। और हमें याद भी नहीं है कि इससे पहले की जिंदगी कैसी थी, बाहें भरी हुई है और दिल उससे भी ज्यादा भरा हुआ है। पहले एक-दूसरे के लिए हम ही थे लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। आभार के साथ परिणीति और राघव।”
सेलेब्स दे रहे बधाईयाँ
परिणीति और राघव ने जैसे ही अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी शेयर की, उन्हें बधाईयाँ देने वालों का ताँता लग गया। फैंस से लेकर सेलेब्रटीज तक ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। कृति सेनन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘बधाई।’ हरभजन सिंह ने लिखा, ‘बधाई हो परिणीति और राघव।’ भारती सिंह ने लिखा, ‘वाओ, बधाई हो।’ इसके अलावा भी अन्नया पांडे और कियारा अडवाणी सहित कंई सेलेब्स ने उन्हें बधाईयाँ दी है।
Parineeti Chopra Baby: परिणीति-राघव ने दो साल पहले की थी शादी
बता दे कि परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में राघव चड्डा के साथ शादी की थी। वहीं अब शादी के 2 साल बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
