Priyanka Chopra Birthday: 43 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा,फैंस ने किया विश
July 22, 2025 | by Narad

Priyanka Chopra Birthday: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज 18 जुलाई को अपना 43वां बर्थडे (Priyanka Chopra Birthday) मना रही है। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनकी फैंस सुबह से उन्हें बधाईयाँ दे रहे है। वहीं कैटरीना कैफ, करीना कपूर, अनील कपूर, और रकुल प्रीत सिंह सहित कंई सेलेब्स ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है।
Priyanka Chopra Birthday पर कैटरीना कैफ
Contents
कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी दोस्त रही है। वहीं देसी गर्ल के बर्थडे पर कैट ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। कैटरीना ने पीसी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘इस अत्यंत ऊर्जावान व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। आपकी महानता का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाएँगे।’
Priyanka Chopra: अनिल कपूर ने शेयर किया ये पोस्ट
अनिल कपूर ने देसी गर्ल को बर्थडे (Priyanka Chopra Birthday) विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा। ताकत से लेकर स्टारडम तक, आपने एक ऐसा रास्ता बनाया है जिसने कंई लोगों को प्रेरित किया है। मैं आपके लिए और अधिक शक्ति, प्यार और माइलस्टोन की कामना करता हूँ। हमेशा ऐसे ही चमकते रहो।”
परिणीति चोपड़ा ने भू लुटाया मिमी दीदी पर प्यार
बता दे कि परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा की कजिन भी है। ऐसे में उन्होंने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बहन को बर्थडे (Priyanka Chopra Birthday) विश किया है परिणीति ने प्रियंका की एक तस्वीर शेयर करते हे लिखा, “हैप्पी बर्थडे मिमी दीदी। आप बेस्ट हो और आप ये बात जानते हो।”
करीना कपूर का Priyanka Chopra Birthday पर पोस्ट
करीना कपूर ने भी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए बेबो ने लिख, ‘आप हमेशा से ग्लोबल डोमिनेशन के लिए बनी है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो PCJ, आप जैसा कोई नहीं। हैप्पी बर्थडे।”
मृणाल ठाकुर ने देसी गर्ल को बताया अपनी प्रेरणा
मृणाल ठाकुर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे PCJ, आप पहले ही दिन से मेरी लिए प्रेरणा रही है। बड़ा सा हग और आपको ढेर सारा प्यार, आज और हमेशा।’
Priyanka Chopra Birthday पर सामंथा रुथ प्रभु का पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए देसी गर्ल को बर्थडे विश किया है। सामंथा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा। आप हर रोज हम सभी को प्रेरित करती हो। मैं आपके लिए ताकत, शक्ति और अनगिनत शानदार पलों की कामना करती हूँ। आपका जन्मदिन शानदार हो।”
प्रियंका चोपड़ा का करियर
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। इनके पिता अशोक चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर थे, वहीं माँ मधु चोपड़ा भी एक मनोचिक्त्सिक थी। इन्होने साल 2000 में केवल 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम दुनियभर में रोशन किया था।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद इन्होने साल 2003 में फिल्म “The Hero: Love Story of A Spy” से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं अपने बॉलीवुड करियर में चोपड़ा ने ऐतराज, डॉन, बाजीराव मस्तानी, मैरी कॉम, बर्फी, डॉन 2, कृष, कृष 3, और अग्निपथ जैसी कंई हिट फिल्में दी। वहीं अब प्रियंका हॉलीवुड फिल्मों में नजर आती है।
यह भी जरूर पढ़े: Madhu Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने माँ मधु चोपड़ा के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखे पलों की झलक
यह भी जरूर पढ़े: Ahaan Panday Childhood Photos: भाई अहान पांडे के बॉलीवुड डेब्यू पर इमोशनल हुई अन्नया पांडे, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें
RELATED POSTS
View all