Varanasi Release Date: एसएस राजमौली के द्वारा निर्देशित ‘वाराणसी’ मूवी, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएँगे, की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के फैंस अरसे से भारतीय फिल्मों में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है। वहीं अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल प्रियंका साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी इस बिग बजट मूवी (Varanasi Release Date) की रिलीज डेट अब अनाउंस कर दी गई है।
Varanasi Release Date का हुआ ऐलान
Contents
दरअसल हाल ही में मेकर्स न वाराणसी की रिलीज डेट का ऐलान किया है। दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ेगा। प्रियंका और महेश बाबू की ये मूवी अगले साल यानि 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
काफी सोच समझकर डिसाइड की गई है इस फिल्म की तारीख
बता दे कि मेकर्स ने Varanasi Release Date को काफी सोच समझकर डिसाइड किया है। दरअसल 7 अप्रैल 2027, दिन बुधवार को उगादी और गुड़ी पड़वा का त्यौहार है। वहीं इसके बाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को राम नवमी है। ऐसे में त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर जा सकते है।
Varanasi Release Date: Cast
जानकारी के लिए बता दे कि एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएँगे। महेश बाबू ने इस फिल्म में रूद्र का किरदार निभाया है। PeeCee मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं पृथ्वीराज को खलनायक कुंभ को रोल करते हुए देखा जाएगा।
राजमौली की वाराणसी फिल्म का बजट
बताते चलें की कि राजमौली की वाराणसी मूवी का बजट 1300 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। ऐसे में ये फिल्म इंडिया की बड़े बजट की फिल्मों में से एक है। ऐसे में फैंस के बीच राजमौली की इस फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।





