Randeep Hooda जल्द ही पापा बनने वाले है। दरअसल हाल ही में उनकी एक्ट्रेस वाइफ लीन लैशराम का बेबी शॉवर हुआ, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है।
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल वे जल्द ही पापा बनने वाले है। रणदीप और उनकी एक्ट्रेस वाइफ ने बीते साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दरअसल इस कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर ये खुशखबरी साझा की थी। वहीं अब हाल ही में लीन की गोदभराई का फंक्शन हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Randeep Hooda-लीन लैशराम की गोदभराई
Contents
दरअसल हाल ही में लीन लैशराम की गोदभराई का फंक्शन हुआ। इस दौरान की कंई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस फंक्शन के लिए पुरे घर को गेंदे के फूलों से बेहद ही प्यारा सजाया गया था। वहीं मॉम-टू-बी लीन ने इस फंक्शन के लिए ऑफ वाइट कलर क साड़ी पहने थी, जिसे उन्होंने पिंक कढ़ाईदार ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
सामने आई तस्वीरों में लीन अपना प्यारा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर माँ बनने की खुशी साफ झलक रही है।
प्रेग्नेंट वाइफ के साथ पोज देते दिखे की Randeep Hooda
वहीं एक तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लीन लैशराम साथ में पोज देते नजर आ रहे है। वहीं एक अन्य तस्वीर में कंई महिलाएँ एक्ट्रेस को आशीर्वाद देते नजर आ रही है।
रणदीप हुड्डा-लीन लैशराम की पहली मुलाकात
जानकारी के लिए बता दे कि Randeep Hooda और लीन लैशराम की पहली मुलाकात 2011 में हुई थी। दरअसल ये दोनों नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप ‘मोटली’ में मिले थे। शुरू में ये दोनों केवल दोस्त थे, हालाँकि बाद में इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
मैतेई रीती रिवाजों से की थी शादी
Randeep Hooda और लीन लैशराम ने 2022 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद 2023 में दोनों ने पारंपरिक मणिपुरी मैतेई रीती- रिवाजों से शादी की थी। वहीं अब शादी के करीब ढाई साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।
यह भी देखें: Randeep Hooda ने वाइफ लिन लैशराम के साथ कराया फोटोशूट, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखा कपल

