Mysaa में दिखा रश्मिका मंदाना का प्रचंड अवतार, कब रिलीज होगी फिल्म
July 29, 2025 | by Narad

Mysaa: रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म में रश्मिका एक बिलकुल नए किरदार में नजर आएंगी। जो अब तक के किरदारों से काफी अलग है।
Rashmika Mandanna की Mysaa का फर्स्ट लुक
Contents
रश्मिका मंदाना ने अपनी अपकमिंग फिल्म Mysaa का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है। पोस्टर में उनका लुक खतरानक और प्रचंड नजर आ रहा है। उनके हाथ में खून से सना हुआ हथियार है। चेहरे पर गुस्सा और आंखों में आग दिखाई दे रही है। लाल साड़ी और सिल्वर कलर की ज्वैलरी में उनका यौद्धा का किरदार काफी प्रभावशाली लग रहा है। यह पहली बार है जब रश्मिका महिला प्रधान फिल्म में एक यौद्धा के रूप में नजर आएंगी।
मैसा फिल्म के बारे में मुख्य जानकारियां
- Mysaa फिल्म के निर्देशक रविंद्र पुले हैं। पुले हनु और राघवपुड़ी जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।
- Mysaa फिल्म के निर्माता अजय और अनिल सैयापुरेड्डी हैं। फिल्म अनफ़ॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।
- Mysaa फिल्म को पांच भाषाओँ में रिलीज किया जाएगा। मैसा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
Mysaa फिल्म का थीम और जॉनर
रश्मिका मंदाना की सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि यह फिल्म प्रचंड, एक्शन और डार्क से भरपूर होने वाली है। जिसमें रश्मिका मंदाना का किरदार एक यौद्धा का होगा। यह पहली बार है जब रश्मिका अपने फिल्मी करियर में ऐसा खतरनाक किरदार निभाने जा रही हैं। उनके करियर का ये नया प्रयोग उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
मैसा फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म निर्माताओं ने अभी तक मैसा फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोसना नहीं की है। फिलहाल सिर्फ फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जिसके बाद फैंस का काफी उत्साह बढ़ा हुआ है। फैन फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
फिल्म को लेकर रश्मिका मंदाना का ब्यान
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा,” मैं हमेशा कुछ अलग, कुछ नया करने की कोशिश करती हूं। ये रोल भी वैसा ही है। ये भयंकर है। प्रचंड है। ये ऐसी दुनिया है, जिसमें मैं अभी तक नहीं गई थी। मैं इस रोल को लेकर बहुत नर्वस हूं लेकिन उतनी ही उत्साहित भी हूं। ये तो बस शुरुआत है। ”
बहुत महत्वपूर्ण है ये फिल्म
मैसा फिल्म रश्मिका मंदाना के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस फिल्म में अभिनेत्री लीक से हटकर किरदार निभा रही हैं। ये एक महिला प्रधान फिल्म है। इससे पहले एक्ट्रेस ने मेल एक्टर्स के साथ लीड रोल किए हैं।
रश्मिका की फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर फैन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं फिल्म को अभिनेत्री के करियर की डिफाइनिंग परफॉर्मेंस माना जा रहा है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है। यह पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म के जरिए रश्मिका की राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
राश्मका मंदाना हाल ही में पुष्पा: द रूल 2 , कुबेर, छावा जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि उनकी सलमान खान के साथ बनी फिल्म ‘सिकंदर’ फ्लॉप साबित हुई। अब मैसा का फर्स्ट लुक्क उनके चाहने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज है। यह अब की उनकी सबसे बोल्ड परियोजना है।
- ये भी पढ़ें: Manisha Rani Bridal Look: रेड लहँगा पहन दुल्हन की तरह सजी मनीषा रानी, कहा-‘महबूब का इंतजार है’
- Border 2 Update: वरुण धवन ने जवानों के साथ किए 50 Knuckle पुशअप, वीडियो देख फैंस बोले- ‘हमें आप पर गर्व है’
- Madhu Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने माँ मधु चोपड़ा के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखे पलों की झलक
- Viraj Ghelani की नानी के निधन पर भावुक हुई रुपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख
RELATED POSTS
View all