Rubina Dilaik 3rd Daughter: रुबीना दिलैक ने अपनी जुड़वाँ बेटियों ईधा और जीवा के साथ क्यूट सी तस्वीरें साझा की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी तीसरी बेटी…
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत सी फैमिली फोटोज शेयर की है। खास बात ये है कि इसमें उनकी ट्विन्स की भी प्यारी सी झलक देखी जा सकती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी तीसरी बेटी (Rubina Dilaik 3rd Daughter) पर भी खूब प्यार लुटाया है।
Rubina Dilaik 3rd Daughter Pic
Contents
दरअसल आज रुबीना दिलैक की बहन रोहिणी दिलैक की बेटी वेदा का दूसरा जन्मदिन है। रुबीना वेदा को भी बिल्कुल अपनी बेटी की ही तरह मानती है। वहीं आज उसके बर्थडे पर एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उसे बर्थडे विश किया है।
बेटियों के साथ मस्ती करते दिखी रुबीना
पहली तस्वीर में रुबीना ने अपनी भांजी वेदा को गोद में उठाया हुआ। दूसरी तस्वीर में बर्थडे गर्ल काफी क्यूट लग रही है। तीसरी स्लाइड में उसे अपनी माँ रोहिणी के साथ नाश्ता करते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में रुबीना अपनी ट्विन्स के साथ नजर आ रही है। इस दौरान माँ और बेटियाँ साथ में काफी क्यूट लग रहे है।
भांजी के लिए एक्ट्रेस ने लिखा प्यारा नोट
वहीं अन्य स्लाइड में भी एक्ट्रेस ने अपनी कुछ प्यारी सी फैमिली फोटोज साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर एक्ट्रेस ने अपनी भांजी (Rubina Dilaik 3rd Daughter) पर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “हैप्पी 2nd टू माई 3rd। डूबी मम्मा, अप्पू जीजू और तुम्हारी बहनें E&J तुमसे बेहद प्यार करती है।”
2023 में ट्विन्स की माँ बनी थी रुबीना
बता दे कि रुबीना दिलैक ने 21 जून 2018 को एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी रचाई थी। वहीं शादी के करीब 5 साल बाद यानि 2023 में ये कपल जुड़वाँ बेटियों के पेरेंट्स बने। रुबीना और अभिनव ने अपनी ट्विन्स को ईधा और जीवा नाम दिया है। वहीं ये दोनों अक्सर अपनी बेटियों के साथ क्यूट सी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।
यह भी देखें: Rubina Dilaik Birthday: रुबीना ने जुड़वाँ बेटियों के बिना मनाया 38वां बर्थडे, पति के साथ डांस करते दिखी एक्ट्रेस

