Rupali Ganguly Wedding Anniversary: टीवी की अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली की शादी को 13 साल पुए हो गए है। वहीं एक्ट्रेस ने अपना ये खास दिन अपने पति अश्विन वर्मा के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया।
टीवी सीरियल अनुपमा से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियाँ अपने सोशल मीडिया कर जरिए अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वहीं आज रुपाली और उनके पति अश्विन वर्मा की शादी को 13 साल (Rupali Ganguly Wedding Anniversary) पुरे हो गए है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने हस्बैंड को विश किया है।
Rupali Ganguly Wedding Anniversary Celebration
Contents
हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपने हस्बैंड अश्विन वर्मा के साथ कंई तस्वीरें शेयर की है। दरअसल दोनों ने मालदीव में अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। सामने आई तस्वीरों में रुपाली अपनी पति को हग करते हुए कभी समंदर किनारे तो कभी पूल के अंदर पोज देते नजर आ रही है।
वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति (Rupali Ganguly Wedding Anniversary) के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “तेरह (टेढ़ा) है पर मेरा है। 13वीं एनिवर्सरी की शुभकामनाएँ, रुद्रांशु के बापू। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ बूढ़ा होना चाहती हूँ।”
Rupali Ganguly Wedding Anniversary: 2013 में रचाई थी शादी
जानकारी के लिए बता दे कि रुपाली गांगुली ने फरवरी 2013 में अश्विन वर्मा से शादी की थी, जोकि पेशे से एक बिजनेसमैन है। वहीं इसके बाद अगस्त 2013 में ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स बने, जिसे इन्होने रुद्रांश नाम दिया है।
रुपाली गांगुली के टीवी सीरियल्स
बात करें रुपाली गांगुली के करियर की तो इनकी एक्टिंग जर्नी बेहद ही कम उम्र में शुरू हो गई थी। दरअसल इन्होने 7 साल की उम्र में फिल्म ‘साहेब’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ये संजीवनी, साराभाई वर्सेज साराभाई, कहानी घर-घर की, परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी सहित कंई टीवी सीरियल्स में नजर आई। इसके अलावा ये कंई रियलिटी शोज जैसे ‘बिग बॉस 1’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘जरा नच के दिखा’ सहित कंई रियलिटी शोज में भी हिस्सा ले चुकी है।
हालाँकि टीवी सीरियल अनुपमा से इनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। दरअसल इस शो में इन्होने गृहणी अनुपमा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
यह भी देखें: Rupali Ganguly सतीश शाह के अंतिम संस्कार में फूट-फुटकर रोई, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ टीम ने गाना गाकर दी विदाई

