Republic Day 2026

Republic Day 2026: सलमान खान ने बहन अर्पिता के बच्चों के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

Republic Day 2026: सलमान खान ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने भांजे अहिल और भांजी आयत के साथ…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दे कि दो दिन पहले ही इस मूवी का पहला गाना Maatrubhumi रिलीज हुआ था, जिसमें देशभक्ति की झलक मिलती है। वहीं अब सलमान ने Republic Day 2026 के अवसर पर इस गाने पर एक प्यारा सा वीडियो बनाकर शेयर किया है।

Republic Day 2026 पर सलमान खान

दरअसल कुछ समय पहले ही सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने बहन अर्पिता खान के बच्चों अहिल और आयत के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में भाईजान अपने भांजे और भांजी को अपनी  अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान का मातृभूमि गाना दिखाते हुए नजर आ रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खुद भी इस गाने को गाते है, वहीं दोनों बच्चे बड़े ही ध्यान के साथ वीडियो देखते हुए नजर आ रहे है।

अपूर्वा लखिया ने किया है निर्देशन

Republic Day 2026: बता दे कि सलमान खान की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी पर भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प को दर्शाती है। सलमान ने इस फिल्म में कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है। वहीं इनके अलावा चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में है। जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया ने किया है।

यह भी देखें: Hrithik Roshan Heath Update: बैसाखी के सहारे क्यों चल रहे थे ऋतिक रोशन, एक्टर ने अब तोड़ी चुप्पी 

यह भी जरूर देखें: Battle Of Galwan Teaser: ‘मौत दिखे तो सलाम करना…’, सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top