Sanam Teri Kasam 2 का हुआ ऑफिशियल ऐलान, 10 साल बाद बाद फिर दिखेगी इंद्र की सरु के लिए दीवानगी

Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे की साल 2016 में आई रोमांटिक ट्रैजडी फिल्म सनम तेरी कसम को दर्शकों की तरफ खूब प्यार मिला था। वहीं अब दस साल के बाद इस फिल्म का सीक्वल…

कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो अपनी रिलीज के समय भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न कर पाए लेकिन ये दर्शकों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ी देती है। हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) का भी कुछ ऐसा ही हाल था। दरअसल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

हालाँकि 2025 में इस फिल्म को री-रिलीज किया गया। इस बार दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया और मूवी ने वर्ल्ड वाइड 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ ये फिल्म बॉलीवुड की री-रिलीज की फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई। वहीं अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल मेकर्स ने इस मूवी के सीक्वल (Sanam Teri Kasam 2) का ऐलान कर दिया है।

Sanam Teri Kasam 2 अपडेट

दरअसल कल यानि 5 फरवरी को सनम तेरी कसम की रिलीज को 10 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर इस फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए इस मूवी को अपने लिए बेहद खास बताया है और इसके साथ ही उन्होंने इसके सीक्वल का भी आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है।

Sanam Teri Kasam 2

सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया- दीपक मुकुट

सनम तेरी कसम के प्रोड्यूसर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे बचपन से ही फिल्ममेकिंग में काफी रूचि रही है। मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित इस बात ने किया कि मैं एक ऐसा सूत्रधार बन सका, जिसने इसे गति प्रदान की। एक प्रोड्यूसर होने क मतलब है कंई सारी भूमिकाएँ निभाना। स्क्रिप्ट से लेकर एक्टर, क्रू, बजट और एक प्रोड्यूसर की अनगिनत जिम्मेदारियों तक, मैंने हर एक चीज का ध्यान रखा।”

“एक प्रोड्यूसर के रूप में मैं अपनी पहली फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी बनाना चाहता था, जिसमें भावनाओं का एक गहरा समावेश हो। सनम तेरी कसम के साथ मेरा सपना पूरा हुआ। सोहम रॉकस्टार बैनर के तहत बनी यह पहली प्रेम कहानी थी। हालाँकि इस फिल्म ने शुरूवात में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन मुझे इसपर पूरा भरोसा था। इस फिल्म के री-रिलीज होने पर और इसके इतिहास रचने पर यह बात साबित हुई। “Sanam Teri Kasam 2”

Mawra Hocane indian movie
Sanam Teri Kasam 2 Update

Sanam Teri Kasam 2 के बारे में मेकर्स ने कही ये बात

उन्होंने आगे लिखा, “यह फिल्म हिंदी सिनेमा में री-रीलीज होने पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके जरिए मुझे अपनी मनचाही फिल्म बनाने की संतुष्टि तो मिली, लेकिन दर्शकों का प्यार ही वो था, जिससे मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि  मिली। ईश्वर की कृपा, मेरे माता-पिता के आशीर्वाद और परिवार के प्यार से, आज इस फिल्म की रिलीज को एक दशक पूरा हो गया है। मैं दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म को इतना प्यार दिया।”

अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा,”विनय, राधिका, हर्षवर्धन, मावरा, हिमेश और पूरी टीम- आप सभी ने मेरे सपने को साकार करने में मेरी बहुत मदद की। मैं इस फिल्म की कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ, जिनके बिना यह फिल्म संभव ही नहीं हो पाती।  लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई, इसका एक रीबूट अभी बाकी है।”

Harshvardhan Rane की सनम तेरी कसम मूवी
Sanam Teri Kasam 2

यह भी जरूर देखें: Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट्स

यह भी जरूर देखें: Arijit Singh New Song: संन्यास के 5 दिन बाद रिलीज हुआ अरिजीत सिंह का पहला गाना, शाहिद-तृप्ति की केमस्ट्री के कायल हुए फैंस 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top