एक्स हस्बैंड Sanjay Kapur की प्रार्थना सभा में शामिल हुई करिश्मा कपूर, सैफ-करीना भी साथ आए नजर 

Sanjay Kapur की प्रार्थना सभा में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची थी। वहीं इस दौरान करीना कपूर और सैफ अली खान भी उनके साथ नजर आए।

मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Sanjay Kapur) के पूर्व पति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया था। वहीं आज दिल्ली के ताज पैलेस होटल में उनकी प्रेयर मीट रखी गई। करिश्मा अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ अपने पूर्व पति की प्रार्थना सभा में पहुंची थी।

Sanjay Kapur की प्रेयर मीट में पहुंचे करिश्मा, करीना और सैफ

दरअसल संजय कपूर की प्रेयर मीट के कंई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। वीडियो में देखा जा सकता कि ढेर सारे लोग संजय की प्रार्थना सभा में पहुंचे है। इस दौरान सैफ करीना को कुछ लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। वहीं उनके पीछे करिश्मा कपूर भी नजर आ रही है, जिन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा है।

Sanjay Kapur की प्रेयर मीट में शामिल हुई करिश्मा कपूर
फोटो क्रेडिट: Pallav Paliwal Instagram

एयरपोर्ट पर बच्चों संग नजर आई थी करिश्मा

वहीं कुछ समय पहले करिश्मा को अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस अपने बच्चों को खूब ध्यान रखते नजर आ रही थी। दरअसल ये सभी तब दिल्ली जाने के लिए निकल रहे थे।

Sanjay Kapur की प्रेयर मीट में शामिल हुई करिश्मा कपूर

बता दे कि दुख की इस घड़ी में करिश्मा की बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान साए की तरह उनका साथ दे रहे है। सामने आई तस्वीरों में सैफ-करीना को भी संजय की प्रार्थना सभा में शामिल होते देखा जा सकता है।

बच्चों संग Sanjay Kapur के अंतिम संस्कार पर भी पहुंची थी करिश्मा

गौरतलब है कि प्रेयर मीट से पहले करिश्मा अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी। दरअसल उनके बेटे कियान ने ही अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाई थी।

कौन थे Sanjay Kapur ?

बता दे कि संजय कपूर एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन थे। वे सोना कॉमस्टार के चेयरमेन थे। ये एक वाहन उपकरण निर्माता कंपनी है, जो केवल इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबली लेवल पर इलेक्ट्रिक और पांरपरिक वाहनों के लिए अत्याधुनिक पुर्जे बनाती है।

Sanjay Kapur and Karisma Kapoor

 

Sanjay Kapur की मौत का कारण

संजय कपूर एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एक शानदार पोलो खिलाड़ी भी थे। निधन के समय भी वे पोलो खेल रहे थे। वहीं मैच के दौरान उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई। उनका निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। वहीं उनका अंतिम संस्कार 19 जून को दिल्ली में हुआ और आज 22 जून को उनकी प्रार्थना सभा रखी गई।

Sanjay Kapur ने की थी तीन शादियाँ

बता दे कि संजय कपूर ने अपने 53 साल के जीवन में 3 शादियां की थी। संजय ने साल 1996 में फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से पहली शादी की थी। हालाँकि उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और साल 2000 में उनका तलाक हो गया था।

इसके बाद संजय ने साल 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए बेटी समायरा और बेटा कियान। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही इस कपल के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी। दरअसल करिश्मा ने संजय पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न व एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे कंई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने साल 2014 में तलाक के लिए अर्जी थी, वहीं साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। वहीं बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिल गई थी। हालाँकि कोर्ट ने संजय को अपने बच्चों से मिलने का अधिकार दिया था।

sanjay kapoor wives
बाएँ: संजय करिश्मा कपूर के साथ, दाएँ: संजय प्रिया सचदेव के साथ

करिश्मा कपुर के बाद संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की थी। प्रिया की भी ये दूसरी शादी थी और पहली शादी से उनकी एक बेटी सफीरा है। वहीं शादी के बाद संजय और प्रिया एक बेटे Azarias Kapur के पेरेंट्स बने।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top