Site icon FN

Amrita Singh Birthday: सारा अली खान ने माँ अमृता के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- ‘मॉमी जान पूरी दुनिया…’

Amrita Singh Birthday

Amrita Singh Birthday: सारा अली खान की माँ और एक्ट्रेस अमृता सिंह आज अपना बर्थडे मना रही है। वहीं इस खास मौके पर…

हिंदी सिनेमा की पूर्व अभिनेत्री अमृता सिंह आज अपना 68वां जन्मदिन (Amrita Singh Birthday) मना रही है। इस खास मौके पर उनके कंई शुभचिंतकों ने उन्हें विश किया है। वहीं अमृता की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी उनका बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल सारा ने कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Amrita Singh Birthday Special

दरअसल हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टा अकाउंट से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपनी माँ के साथ अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमृता अपनी बेटी सारा की कितनी बड़ी ट्रैवल पार्टनर है।

सारा ने माँ अमृता को बताया बेस्ट Travel Buddy

Amrita Singh Birthday: वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने अपनी माँ के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मॉमी जान। इस पूरी दुनिया में मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूँ। भगवान का शुक्रिया की आप हमारे साथ हो, आप हमारी सबसे बड़ी दुआ हो, माँ। पहाड़ों से लेकर रेगिस्तानों और समुंद्र तक (सचमुच हाहा, सबसे अच्छा ट्रैवल साथी बनने के लिए धन्यवाद। मैं आपको खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करुँगी।”

Amrita Singh Birthday: अपने जमाने की सफल अभिनेत्री रह चुकी है अमृता सिंह

गौरतलब है कि अमृता सिंह 80 और 90 के दशक की एक सफल अभिनेत्री रह चुकी है। इन्होने 1983 में फिल्म बेताब से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें इनके साथ सनी देओल नजर आए थे। वहीं इसके बाद इन्होने मर्द, नाम, चमेली की शादी, आइना और वारिस सहित कंई हिट फिल्मों में काम किया।

अमृता की शादी और तलाक

इसके बाद अमृता ने 1991 में अपने से 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी रचा ली थी। शादी के 4 साल बाद यानि 1995 में ये कपल एक बेटी सारा अली खान और 2001 में एक बेटे इब्राहिम अली खान के पेरेंट्स बने। हालाँकि सैफ और अमृता की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2004 में इनका तलाक हो गया था।

यह ही देखें: Sara Ali Khan Vacation: माँ-भाई के साथ मस्ती से लेकर दोस्त की शादी तक, सारा अली खान ने दिखाई स्पेन ट्रिप की झलक 

Exit mobile version