Tu Yaa Main: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ इसी साल वेलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इस फिल्म का टीजर…
बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव और शनाया कपूर जल्द ही बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) में नजर आने वाले है। मार्च 2025 में मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं अब यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Tu Yaa Main का टीजर कल होगा रिलीज
Contents
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘Tu Yaa Main’ फिल्म की एक छोटी सी झलक शेयर की है। इस वीडियो में शनाया और आदर्श लिपलॉक करते नजर आ रहे है, जिसे एक मगरमच्छ की आँख में देखा जा सकता है। बता दे कि इस फिल्म का टीजर कल यानि 9 फरवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा
‘तू या मैं’ फिल्म की कहानी
बता दे कि ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल थ्रिलर और रोमांस, ड्रामा मूवी है। यह फिल्म दो कंटेंट क्रिएटर्स आदर्श और शनाया की कहानी है, जो जंगल में मिलते है। इस दौरान उनकी ये यात्रा प्यार, तकरार और जंगल में जीवित रहने के संघर्ष से गुजरते हुए कंई मोड़ लेती है।
फरवरी में रिलीज होगी शनाया और आदर्श की फिल्म
बता दे कि तू या मैं का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है। वहीं आनंद एल रॉय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इसी साल वेलेंटाइन पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
शनाया कपूर ने इस फिल्म से किया था डेब्यू
बताते चले कि Tu Yaa Main शनाया कपूर की दूसरी फिल्म होने वाली है। इन्होने साल 2025 में संतोष सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में इनके साथ विक्रांत मेसी लीड रोल में नजर आए थे।
यह भी देखें: TMMT: अनन्या पांडे ने शेयर की ‘तू मेरी मैं तेरा’ के सेट से अनदेखी तस्वीरें, कहा- ‘मुझे इस फिल्म की शूटिंग करते हुए…

