Shehnaaz Gill Birthday: पंजाबी गानों पर खूब डांस करती दिखी शहनाज, पंजाब में फैमिली और दोस्तों के साथ मनाया 32वां जन्मदिन

Shehnaaz Gill Birthday: शहनाज गिल ने अपना 32वां जन्मदिन पंजाब में अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस कंई पंजाबी गानों पर दिल खोलकर डांस करते दिखी।

बिग बॉस 13 में अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं शहनाज के भाई शहबाज बदेशा ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे (Shehnaaz Gill Birthday) विश किया है। इसके अलावा शहनाज के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

shehnaaz gill bday

Shehnaaz Gill Birthday पर भाई शहबाज का पोस्ट

शहनाज गिल के बर्थडे पर उनके भाई शहबाज बदेशा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाई-बहन साथ नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो में शहबाज कहते है कि वे आज जो कुछ भी है सिर्फ अपनी बहन शहनाज गिल की वजह से है।

shehnaaz gill with brother

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए शहबाज ने लिखा, “मेरी ताकत, मेरा सहारा और मेरी प्यारी बहन को हैप्पी बर्थडे। आज मैं जो कुछ भी हूँ, वो सब तुम्हारी वजह से, तुम्हारे प्यार की वजह से हूँ। थैंक्यू, मेरे जीवन का हिस्सा बनने के लिए, हर मोड़ पर मेरा साथ देने के लिए और मुझ पर तब भी विश्वाश करने के लिए जब मैंने भी खुद पर विश्वाश नहीं किया। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ, चाहे कुछ भी हो जाए। आज और हमेशा तुम्हारे लिए आभारी हूँ।”

यहां देखिए वीडियो-

Shehnaaz Gill Birthday Celebration Video

वहीं शहनाज ने अपने बर्थडे (Shehnaaz Gill Birthday) सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो पंजाब में शहनाज के गांव का लग रहा है।

Shehnaaz Gill Birthday

अपनी बर्थडे पार्टी में खूब डांस करती दिखी शहनाज

सामने आए वीडियो में बर्थडे गर्ल अपनी दादी, माँ, भाई, पुरे परिवार व कंई अन्य लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही है। वीडियो की शुरूवात में वे केक कट करती है, वहीं इसके बाद उन्हें खूब डांस करते देखा जा सकता है। अपने जन्मदिन पर शहनाज ने कंई पंजाबी गानों पर डांस किया, जिसमें कुछ उनके खुद के गाने भी शामिल थे। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज 27 है और मैं हर पल का भरपूर आनंद ले रही हूँ। हैप्पी बर्थडे टू मी।”

यहां देखिए Shehnaaz Gill Birthday सेलीब्रेशन की झलक

यह भी देखें: Tahira Kashyap Birthday: आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा कश्यप के बर्थडे पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top