Site icon FN

Shehnaaz Gill New Movie: ‘मुस्लिम’ दुल्हन के रूप में छाई शहनाज गिल, ‘इश्कनामा’ से सामने आया फर्स्ट लुक 

Shehnaaz Gill New Movie

Shehnaaz Gill New Movie: एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ में नजर आने वाली है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट…

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने नई मूवी (Shehnaaz Gill New Movie) इश्कनामा (Ishqnama) की अनाउंसमेंट की है। बता दे कि इस फिल्म में उनके साथ जय रंधावा लीड रोल में नजर आएँगे। वहीं इस मूवी में शहनाज एक मुस्लिम दुल्हन नसीमा का किरदार निभा रही है।

Shehnaaz Gill New Movie update

दरअसल हाल ही में शहनाज गिल ने अपनी फिल्म इश्कनामा से फर्स्ट लुक शेयर किया है। सामने आई तस्वीरों में उन्हें एक मुस्लिम ब्राइड के रूप में देखा जा सकता है। कढ़ाईदार सूट,  मांगटीका और हाथों में मेहँदी के साथ वे काफी खूबसूरत लग रही है।

Shehnaaz Gill New Movie Ishqnama

वहीं एक अन्य तस्वीर में इस फिल्म से जय रंधावा का फर्स्ट भी सामने आया है। इस दौरान एक्टर को काफी गुस्से में देखा जा सकता है। बिखरे बाल, चेहरे पर चोट के निशानों के साथ वे काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है।

एक अन्य तस्वीर में जय और शहनाज को गले मिलते देखा जा सकता है। बता दे कि शहनाज ने इस फिल्म में नसीमा का किरदार निभाया है, वहीं जय उनके प्रेमी निम्मा का किरदार निभाएंगे।

बता दे कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो भारत-पाकिस्तान पृष्ठभूमि पर बुनी गई है। वहीं फिल्म शहनाज के लिए बेहद खास है, क्योंकि ये बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म है।

कब रिलीज होगी Shehnaaz Gill New Movie

बता दे कि इश्कनामा का निर्देशन अरविंद खैरा ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण शहनाज गिल प्रोडक्शन, Raaya Picturez और Amor Films के तहत किया गया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शहनाज गिल का पंजाबी फिल्मों में डेब्यू

बता दे कि शहनाज गिल एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक जानी-मानी सिंगर भी है। ये कंई पंजाबी गानों को अपनी आवाज दे चुकी है। वहीं इन्होने 2017 में फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होने हौंसला रख, रन्ना च धन्ना और इक्क कुड़ी सहित कंई पंजाबी फिल्मों में काम किया।

Shehnaaz Gill New Movie Bollywood

वहीं पंजाबी फिल्मों के बाद इन्होने 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी के जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद इन्होने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’, और ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ सहित कंई हिंदी फिल्मों में काम किया। वहीं अब इनके पास एक बॉलीवुड मूवी ‘सब फर्स्ट क्लास’ भी है। इस फिल्म में ये वरुण शर्मा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

यह भी देखें: Shehnaaz Gill Birthday: पंजाबी गानों पर खूब डांस करती दिखी शहनाज, पंजाब में फैमिली और दोस्तों के साथ मनाया 32वां जन्मदिन 

Exit mobile version