Shraddha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फैंस को श्रद्धा के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी नजर आए, जिससे…
बॉलीवुड की क्यूट, चुलबुली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसी बीच कुछ समय पहले ही श्रद्धा ने अपना एक लेटेस्ट डांस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे वायरल सॉन्ग ‘तूने दिल पे चलाई छुरियां’ पर डांस करते नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो में फैंस ने कुछ ऐसा (Shraddha Kapoor Boyfriend) नोटिस किया, जिसको लेकर कमेंट सेक्शन में गपशप शुरू हो गई है।
Contents
श्रद्धा का लेटेस्ट डांस वीडियो (Shraddha Kapoor Boyfriend)
दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ‘तूने दिल पे चलाई छुरियां’ सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। वहीं अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इस वीडियो पर रील बनाई है। श्रद्धा ने जो वीडियो साझा किया है, उसे कंई छोटी-छोटी क्लिप्स को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो में उन्हें डांस करते और क्यूट सी हरकतें करते हुए देखा जा सकता है।
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने अपने अंदाज में कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘कौन माई का लाल मेरी भंकस रोक सकता है ?’ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
सेलेब्स और फैंस ने लुटाया श्रद्धा पर प्यार
Shraddha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा का ये वीडियो फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज को भी खूब पसंद आ रहा है। सिंगर अरमान मलिक ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘hahahha, ded’ वहीं इसके साथ ही कृति सेनन, अन्नया पांडे, वरुण धवन, अवनीत कौर और परिणीति चोपड़ा सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।
सेलेब्रिटीज के साथ-साथ श्रद्धा के फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे है। एक फैन ने लिखा, ‘आपकी ये रील देखकर मेरा दिल खुश हो गया।’ एक ने लिखा, ‘कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है।’ एक ने लिखा, ‘मैंने ये वीडियो कंई बार देख लिया है लेकिन अभी भी मन नहीं भरा रहा।’
Shraddha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा के वीडियो में फैंस ने स्पॉट किए राहुल मोदी
वहीं श्रद्धा के इस वीडियो में तेज नजर वाले फैंस ने कुछ नोटिस किया। दरअसल इस वीडियो के लास्ट क्लिप में श्रद्धा के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी नजर आ रहे है। राहुल को सोफे पर बैठे श्रद्धा को रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है।
एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या किसी ने मिरर में कुछ नोटिस किया, क्या ये राहुल मोदी है ?’ एक ने लिखा, ‘क्या किसी ने लास्ट में राहुल मोदी को नोटिस किया।’ एक ने लिखा, ‘कैमरामैन दिख गया।’ एक ने लिखा, ‘लास्ट क्लिप में पीछे आपका बॉयफ्रेंड बैठा है।’
कौन है Shraddha Kapoor Boyfriend ?
बता दे कि श्रद्धा कपूर का नाम पिछले काफी समय से राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल दोनों को कंई बार साथ में स्पॉट किया जाता है।
इसके अलावा श्रद्धा ने साल 2024 में खुद राहुल मोदी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी डेटिंग के बारे में तो ऑफिशियली कुछ नहीं कहा था। हालाँकि एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस उनके रिलेशनशिप से जोड़कर देख रहे थे। दरअसल श्रद्धा ने राहुल के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।”
राहुल मोदी क्या काम करते है ?
बता दे कि श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Shraddha Kapoor Boyfriend) भी बॉलीवुड से जुड़े हुए है। वे एक स्क्रीन राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर है। राहुल ने फिल्ममेकर लव रंजन के साथ ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में बतौर को-राइटर काम किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ थी, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे।