Sid Kiara 2016 Video

Sid Kiara 2016 Video: कियारा अडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने 10 साल पुराने वीडियो पर किया रिएक्ट 

Sid Kiara 2016 Video: इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी एकदम अजनबियों की तरह मिलते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखकर कोई भी…

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अलग ही ट्रेंड चल रहा है। जैसे कि साल 2016 को अब दस साल पुरे हो गए है, फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक 2016 से अपनी थ्रोबैक तस्वीरें व वीडियो (Sid Kiara 2016 Video) साझा कर रहे है। वहीं अब बॉलीवुड क पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी का भी एक दस साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बिल्क़ुल अनजान लोगों की तरह मिलते हुए नजर आ रहे है।

Sid Kiara 2016 Video

दरअसल हाल ही में कियारा अडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सीड और कियारा काफी यंग लग रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ किसी इवेंट से बाहर निकल रहे होते, वहीं तभी कियारा उनसे मिलती है। इस दौरान अभिनेता हाथ से इशारा करके उन्हें कुछ बताते हुए नजर आ रहे है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- “2016 में सीड कियारा को बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे दोनों साथ में एक बच्चे के पेरेंट्स बनेंगे।”

कियारा ने थ्रोबैक वीडियो पर किया रिएक्ट

कियारा ने इस वीडियो (Sid Kiara 2016 Video) को अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Awww, और इस तरह से 2016 और भी खास लगता है।”

Sid Kiara 2016 Video

शेरशाह के सेट पर बढ़ी थी सीड-कियारा की दोस्ती

बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी और इसी दौरान सीड-कियारा के बीच गहरी दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कुछ सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 2023 में शादी रचा ली थी, वहीं इसके बाद 2025 में ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने।

यह भी देखें: कियारा अडवाणी ने पति Sidharth Malhotra Birthday पर गाया गाना, ‘सरायाह के पापा’ ने यूँ मनाया अपना 41वां जन्मदिन 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top