Sidharth Malhotra Father

Sidharth Malhotra Father: ससुर सुनील मल्होत्रा के निधन पर भावुक हुई कियारा अडवाणी, कहा- ‘आपने पहले दिन से…’

Sidharth Malhotra Father: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। वहीं अब कियारा अडवाणी ने अपने ससुर…

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनके पिता और मर्चेंट नेवी कैप्टन रहे सुनील मल्होत्रा का कल दिल्ली में निधन(Sidharth Malhotra Father) हो गया है। सिद्धार्थ ने अपने पिता संग कंई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही सीड की वाइफ और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने भी अपने ससुर के निधन पर दुख जताया है।

Sidharth Malhotra Father का हुआ निधन

सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता बेहद ईमानदार और अपने मूल्यों व सिद्धांतों पर चलने वाले इंसान थे। एक्टर ने लिखा, “ये बेहद ईमानदार, सत्यनिष्ठ और सुसंस्कृतता के धनी थे। इन्होने ऐसे मूल्यों क पालन किया जो कभी नहीं झुके। कठोरता के बिना अनुसाशन, अहंकार के बिना शक्ति और जीवन की तमाम मुश्किलों के बाद भी ये सकरात्मक बने रहे।”

“मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्र पर प्रभुत्व जमाने से लेकर बेहद साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, इन्होने कभी भी समझौता नहीं किया और कभी भी अपनी गरिमा नहीं खोई। स्ट्रोक के कारण व्हीलचेयर पर आने के बाद भी इनका हौंसला बुलंद रहा।

Sidharth Malhotra Father Death
Sidharth Malhotra Father

आप हमें छोड़कर चले गए- सिद्धार्थ मल्होत्रा

सीड ने आगे लिखा, “पापा आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है, आपकी शक्ति मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी हमारे परिवार को जोड़े रखती है। आप अपनी नींद में शांतिपूर्वक हमें छोड़कर चले गए लेकिन आपने पीछे जो खालीपन छोड़ दिया है, वो असीम है। मैं जो कुछ भी हूँ, बस आपकी वजह से ही हूँ। मैं आपका नाम, आपके संस्कार और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊँगा। लव यू पापा।”

सेलेब्स ने बँधाया ढांढस (Sidharth Malhotra Father)

सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कृति सेनन, रोहित सर्राफ, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, कारण जौहर और ऋतिक रोशन सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें सांत्वना दी है।

Sidharth Malhotra Father Sunil Malhotra

ससुर के निधन पर भावुक हुई कियारा अडवाणी (Sidharth Malhotra Father)

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कियारा अडवाणी ने भी हाल ही एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ससुर सुनील मल्होत्रा के निधन पर दुख जताया है। कियारा ने लिखा, “शुरू से ही आपने खुले दिल, अटूट ज्ञान और निस्वार्थ प्यार से मेरा स्वागत किया। आपका स्नेह निरंतर था। आपकी उदारता सहज थी। आप जो भी करते थे उसमें आपकी फैमिली के लिए आपका प्यार केंद्र था।”

आपको हमेशा याद किया जाएगा- कियारा अडवाणी

कियारा ने आगे लिखा, “आप हमेशा मौजूद रहते थे, आप ध्यान से सुनते थे। आप छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे। आप इतनी उदारता से देते थे और बदले में कुछ भी नहीं चाहते थे। आपकी कहानियाँ, आपकी हँसी, आपकी शांत शक्ति और आपका नाजुक दिल हमेशा मेरे साथ रहेंगे।”

“आप अपने पीछे कोमलता, सत्यनिष्ठता और अटूट प्यार की विरासत छोड़ गए है, जो आपके बच्चों, आपके पोते-पोतियों और हम सब जो आपको जानते है, के दिलों में जिंदा रहेगी। शांति से विश्राम करें। आपको हमेशा याद किया जाएगा और आपको हमेशा प्यार किया जाएगा।”

यह भी देखें: कियारा अडवाणी ने पति Sidharth Malhotra Birthday पर गाया गाना, ‘सरायाह के पापा’ ने यूँ मनाया अपना 41वां जन्मदिन 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top