Filmy Narad

Mastaani Song: सोनाक्षी-जहीर ने एनिवर्सरी पर दिखाई शादी की झलक

July 30, 2025 | by Narad

sonakshi-released-mastaani-song-on-1st-anniversary

Mastaani Song: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा हो गया है। वहीं इस कपल ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर एक सॉन्ग रिलीज किया है, जिसमें उनकी शादी के कंई खूबूसरत पलों की झलक देखी जा सकती है।

Mastaani Song Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई थी। बता दे कि इस कपल ने 7 सालों तक डेटिंग के बाद एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इन्होने शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई वाले घर पर रजिस्टर मैरिज की थी, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। वहीं शादी के बाद इस न्यूलीवेड कपल ने बॉलीवुड सेलेब्स और अन्य मेहमानों के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी थी।

सोनाक्षी-जहीर ने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर जारी किया Mastaani Song

वहीं आज सोनाक्षी और जहीर की शादी को एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर सोना ने एक प्यार सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने हस्बैंड जहीर पर प्यार लुटाया है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी उस इंसान को जो 8 साल से मेरे बॉयफ्रेंड है और 1 साल से मेरे पति। थैंक गॉड ये सेम पर्सन है।”

Mastaani Song सोनाक्षी-जहीर ने फर्स्ट एनिवर्सरी पर जारी किया मस्तानी गाना

वहीं इसके बाद सोनक्षी ने एक अन्य तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में ढेर सारे बैलून्स और सजावट देखी जा सकती है। वहीं पीछे सोफे पर जहीर बैठे नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “पूरी दुनिया में सबसे बेस्ट सास-ससुर। पहले इन्होने मुझे ये लड़का (जहीर) दिया और अब ढेर सारा प्यार दे रहे है।”

झलक में दिखी सोनाक्षी और जहीर की शादी की झलक

वहीं अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर सोनाक्षी और जहीर ने अपने फैंस को भी तोहफा दिया है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपना एक गाना (Mastaani Song) रिलीज किया है, जिसमें उनकी शादी के कंई खूबसूरत पलों की झलक देखी जा सकती है।

Mastaani Song सोनाक्षी-जहीर ने फर्स्ट एनिवर्सरी पर जारी किया मस्तानी गाना

वीडियो की शुरूवात में सोनाक्षी को फूलों के चादर के नीचे वॉक करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे बेहद इमोशनल नजर आ रही है। वहीं इसके बाद उन्हें अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और माँ पूनम सिन्हा से गले मिलते देखा जा सकता है। तभी सोनाक्षी और जहीर अपने शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे है। इस दौरान उनके चेहरे पर पति-पत्नी बनने की खुशी साफ झलक रही है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

सोनाक्षी ने शादी में पहनी थी माँ की साड़ी

बता दे कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने अपनी शादी में कोई भारी-भरकम लहँगा नहीं पहना था। सोनक्षी ने अपने स्पेशल दिन पर अपनी माँ की 44 साल पुरानी आइवरी कलर की साड़ी पहने थी। वहीं बालों में गजरा, नेकलेस, इयरिंग्स और हाथों में सोने के कंगन के साथ उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। जहीर ने भी इस दौरान अपनी लेडी लव से मैच करते हुए शेरवानी पहनी थी, जिसकी झलक उनके हाल ही में रिलीज हुए Mastaani Song में देखी जा सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में पहनी थी माँ की साड़ी

सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन में पहुंची थी कंई बॉलीवुड हस्तियां

वहीं अपनी रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी ने गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। हैवी ज्वैलरी, माथे पर बिंदी और माँग में सिंदूर के साथ वे एकदम नई-नवेली दुल्हन लग रही थी। बता दे कि सोनाक्षी-जहीर ने शादी के बाद एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सलमान खान, चंकी पांडे, रेखा, काजोल, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, विद्या बालन, तब्बू, रवीना टंडन, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और संजय लीला भंसाली सहित बॉलीवुड की कंई हस्तियाँ शामिल हुई थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें

साकिब सलीम ने निभाई थी भाई की रश्म

बता दे कि सोनक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि ये एक अंतरधार्मिक विवाह था। शुरू में कहा जा रहा था कि सोनाक्षी के पिता और भाई उनके इस रिश्ते से खुश नहीं है। वहीं उस बीच एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा उनकी शादी में भी नजर नहीं आए थे। दरअसल एक लड़की की शादी में जो रस्म (फूलों की चादर पकड़कर दुल्हन को मंडप तक पहुँचाना) भाई निभाते है, सोनाक्षी की शादी में वो रस्म उनकी बेस्टफ्रेंड हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने निभाई थी।

Mastaani Song सोनाक्षी-जहीर ने फर्स्ट एनिवर्सरी पर जारी किया मस्तानी गाना

बहन की शादी में शामिल न होने पर कुश सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

वहीं हाल ही में सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बहन की शादी में शामिल न होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। कुश ने बताया कि- मैं अपनी बहन की शादी में मौजूद था और शादी में मेरे शामिल न होने की खबर झूठ थी।

वहीं सोनाक्षी से नाराजगी के बारे में बात करते हुए कुश सिन्हा ने कहा, “मैंने शादी अटैंड की थी। मेरी बहन है वो और मैं उससे प्यार करता हूँ, उसका सम्मान करता हूँ।”

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon