Sreeleela

Sreeleela: अपनी AI जेनरेटेड तस्वीरें देख भड़की श्रीलीला, कहा- ‘हर लड़की किसी की बेटी-बहन होती है’

Sreeleela की कुछ बाथरूम तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अब एक्ट्रेस ने इसपर नाराजगी जताई है।

साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला (Sreeleela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। 24 वर्षीय अभिनेत्री के फैंस भी उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वे AI जेनरेटेड नॉनसेंस को बढ़ावा न दे।

AI-जेनरेटेड तस्वीरों पर फूटा Sreeleela का गुस्सा

दरअसल हाल ही में श्रीलीला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में वे बाथरोब में नजर आ रही थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों पर नाराजगी जताई है और कहा कि ये एकदम दिल दहला देने वाला है।

दरअसल हाल ही में श्रीलीला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं हाथ जोड़कर सभी सोशल मीडिया यूजर्स से रिक्वेस्ट कि AI-जेनरेटेड बकवास का समर्थन न करें। तकनीक का उपयोग करना और दुरूपयोग करना दो अलग-अलग बातें है। मेरे विचार से तकनीक प्रगति का उद्देश्य लाइफ को आसान बनाना है न कि कठिन बनाना।”

ये बेहद ही परेशान कर देने वाला है- श्रीलीला

Sreeleela ने आगे लिखा, “हर एक लड़की किसी की बेटी, पोती,बहन,दोस्त और सहकर्मी है, चाहे उसने आर्ट को अपना प्रोफेशन चुना हो। हम एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते है, जो खुशियाँ फैलाते है। ऐसे विश्वाश के साथ कि हम एक सुरक्षित वातावरण में है।”

“मेरे शेड्यूल के के कारण मुझे ऑनलाइन हो रही कंई चीजों के बारे में जानकारी नहीं थी। इस तरफ मेरा ध्यान दिलाने के लिए, मैं अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया करती हूँ। मैं हमेशा से ही बातों को हल्के में लेती आई हूँ और अपनी ही दुनिया में जीती आई हूँ। लेकिन ये बेहद ही परेशान कर देने वाला और दिल दहला देने वाला है। मैंने अपने सहकर्मियों को भी इससे गुजरते हुए देखा है और अब मैं ये उन सभी की तरफ से भी ये कह रही हूँ।”

यह भी देखें: Sreeleela Birthday: 24 साल की हुई एक्ट्रेस श्रीलीला, अल्लू अर्जुन से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक ने यूँ दी बधाई 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top