Site icon FN

Lahore 1947 Release Date: सनी देओल और प्रीति जिंटा की ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट 

Lahore 1947 Release Date

Lahore 1947 Release Date: सनी देओल और प्रीति जिंटा की अपकमिंग मूवी लाहौर 1947 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। दरअसल यह फिल्म…

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ के बाद एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दरअसल इनकी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947 Release Date) की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दे कि इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन के तहत किया गया है। वहीं इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही है।

Lahore 1947 Release Date

दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल की लाहौर 1947 इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 13 अगस्त 2026 (Lahore 1947 Release Date) को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। सनी और राजकुमार इससे पहले भी घायल, ओराज और दामिनी जैसी कंई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके है। ऐसे में दर्शक एक बार फिर एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी को साथ में काम करते देखने के लिए बेहद उत्साहित है।

धर्मेद्र की फेवरेट थी इस फिल्म की स्क्रिप्ट

बता दे कि सनी देओल और आमिर खान का साथ में ये पहला प्रोजेक्ट है। ऐसे में आमिर ने ने इस फिल्म से जुड़ी एक इमोशनल बात साझा की है। उन्होंने बताया कि कि सनी के पिता और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई थी। उन्होंने कहा, “यह धर्म जी की पसंदीदा स्क्रिप्ट में से एक थी और मुझे बेहद खुशी है कि वो ये फिल्म देख सके।”

Lahore 1947 Cast

वहीं बात करें इस फिल्म की कास्ट की तो अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद वापसी कर रही है। वहीं सनी और प्रीति के अलावा करण देओल और शबाना आजमी सहित कंई सितारे इस फिल्म में नजर आएँगे।

यह भी देखें: Esha Deol ने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर जताई खुशी, भाई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ देखकर कही ये बात 

Exit mobile version