Viral Video: इस दौरान तारा सुतरिया सिंगर एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर काफी क्लोज होकर डांस करते नजर आई। यह सब देख तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया काफी गुस्से में नजर आए।
मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का हाल ही में मुंबई में कॉन्सर्ट था। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया भी अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ इस कॉन्सर्ट में शामिल हुई। बता दे कि तारा और एपी हाल ही में एक सॉन्ग ‘थोड़ी सी दारु’ में साथ काम कर चुके है। वहीं कॉन्सर्ट के दौरान भी दोनों साथ में अपने इसी गाने गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। इस दौरान एपी तारा को किस करते और उनके साथ काफी क्लोज होकर डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हुआ।
एपी ढिल्लों और तारा सुतरिया का Viral Video
Contents
दरअसल तारा सुतरिया जब स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ डांस कर रही होती है तभी उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया काफी गुस्से में नजर आते है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे थे कि अब जल्द ही दोनों का ब्रेकअप होने वाला है। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
Paid PR कैंपेन हमें तोड़ नहीं सकते- तारा सुतरिया
दरअसल हाल ही में तारा सुतरिया ने उस कॉन्सर्ट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे ढिल्लों के साथ अपने गाने ‘थोड़ी सी दारु’ पर परफॉर्म करते नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पुरे जोश और गर्व के साथ हम सब एकसाथ है, एपी ढिल्लों फेवरेट। क्या शानदार रात थी। मुंबई, हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। उम्मीद है कि हम साथ में और भी म्यूजिक और यादें बनाएँगे।”
तारा ने आगे लिखा, “P.S- ‘झूठी कहानियाँ, चालाकी से की गई एडिटिंग और Paid PR कैंपेन हमें तोड़ नहीं सकते। अंत में प्यार और सच्चाई की ही जीत होती है। तो ये मजाक तो Bullies पर ही भारी पड़ गया।”
किसी और गाने के दौरान शूट किया गया था वीर का रिएक्शन
तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने भी इस Viral Video पर कमेंट करते हुए सफाई दी है। उन्होंने लिखा, “मेरे रिएक्शन फुटेज का तो जिक्र ही मत करो। वो किसी और गाने के दौरान शूट किया गया था, ना कि थोड़ी सी दारू की के दौरान, जोकर्स।”
यहाँ देखिए ये Viral Video
यह भी देखें: Tara Sutaria ने वीर पहाड़िया के साथ कंफर्म किया रिश्ता, पहली बार साथ में शेयर की तस्वीरें

