Thamma Movie ने बॉक्स ऑफिस पर किए 100 करोड़ पार

Thamma Movie 100: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थम्मा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 21 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर रिलीज हुई।

थम्मा मूवी की रिलीज डेट

मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की एक सफल कड़ी “Thamma” दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने महज 8 दिन में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली है। थम्मा मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर चुकी है। थाम्मा की डिटेल नीचे दी गई है।

Thamma Movie 100: प्लाट समरी

थम्मा मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी है जो सुपरनैचरल एलिमेंट्स से भरपूर है। यह वैम्पायर माइथोलॉजी पर आधारित है, लेकिन हॉरर से ज्यादा ह्यूमर और रोमांस पर फोकस करती है। कहानी की शुरुआत होती है आलोक गोयल (आयुष्मान खुराना) से, जो एक कायर लेकिन बहादुरी का दिखावा करने वाला पत्रकार है। जंगल में एक एक्सपेडिशन के दौरान वह फंस जाता है और एक रहस्यमयी औरत ताड़का (रश्मिका मंदाना) द्वारा बचाया जाता है।

बेतालों का लीडर यक्षासन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) इस बैन का विरोध करता है और एक शापित गुफा में कैद हो जाता है। ताड़का आलोक को दिल्ली वापस भेज देती है, लेकिन खुद उसके साथ चली जाती है। आलोक के परिवार को शक होता है, तो ताड़का ‘तरिका’ बनकर रहने लगती है। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो जाता है, लेकिन खतरे बढ़ते जाते हैं। एक हादसे में आलोक की मौत हो जाती है, और ताड़का उसे बचाने के लिए बेताल बना देती है। इससे यक्षासन को आजादी मिलने का रास्ता खुल जाता है।

कहानी में वेयरवुल्फ, हेडलेस मॉन्स्टर (सर्कटा) जैसे एलिमेंट्स आते हैं, और आलोक को एक देवी की मदद से नया ‘थम्मा’ बनना पड़ता है। अंत में, आलोक, ताड़का और उनके साथी यक्षासन का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

थम्मा मूवी की स्टार कास्ट

थामा फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। फिल्म में वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही थोड़े समय के लिए नजर आते हैं। परेश रावल की अहम भूमिका है। इनके अलावा अन्य कलाकार भी फिल्म में अपनी अपनी भूमिका निभाते हैं।

थम्मा मूवी का बजट (Thamma Movie 100)

आदित्य सारपोतदार के निर्देशन में बनी थम्मा का बजट 145 करोड़ रुपए है। इस धनराशि में प्रमोशन और अन्य खर्च शामिल हैं।

Thamma Movie 100 करोड़ पार

Thamma ने ओपनिंग वीक में ही सेंसेसेशन क्रिएट कर दिया। फिल्म ने 8 दिन में 100 करोड़ पार कर लिए हैं। थाम्मा की दिन-वार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नीचे दी गई है।

  • 21 अक्टूबर : 24 करोड़ रुपए
  • 22 अक्टूबर : 18.60 करोड़ रुपए
  • 23 /10 /2025 : 13 करोड़ रुपए
  • 24 अक्टूबर : 10 करोड़
  • 25 अक्टूबर : 13.10 करोड़ रुपए
  • 26/10/2025 : 12.60 करोड़ रुपए
  • 27/10/2025 : 4.25 करोड़
  • 28 अक्टूबर 2025 : ( अभी तक ) 1.50 करोड़

इस तरह थम्मा मूवी ने 8 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए (Thamma Movie 100) का कलेक्शन पार कर लिया है।

Leave a ReplyCancel reply