Site icon FN

The Taj Story Movie: स्टार कास्ट, बजट, रिलीज डेट समेत संपूर्ण जानकारी

The Taj Story Movie: स्टार कास्ट, बजट, रिलीज डेट समेत संपूर्ण जानकारी

The Taj Story Movie: तुषार अमरीश गोयल के निर्देशन में बनीं Paresh Rawal की द ताज स्टोरी मूवी विवादों के बीच रिलीज होने के लिए तैयार है। यहाँ जानिए फिल्म की विस्तृत जानकारी।

द ताज स्टोरी की कहानी

The Taj Story Movie की कहानी एक लोकल टूरिस्ट गाइड विष्णु दास के इर्द-गिर्द घूमती है। विष्णु दास ( Paresh Rawal ) ताज महल के सच्चे इतिहास के बारे में जानने की कोशिश करता है। उसका मानना है कि जो किताबों में पढ़ाया गया है, वह शायद सच नहीं है। ओस जिज्ञासा से प्रेरित होकर वह अदालत में केस दायर करता है। वह ताज महल के मूल इतिहास को जानने के लिए कोर्ट में डीएनए टेस्ट की मांग करता है। फिल्म की कहानी में ताज महल के इतिहास को जानने की कोशिश दिखाई जाती है।

The Taj Story Movie का ट्रेलर

द ताज स्टोरी के ट्रेलर में ताजमहल के 22 बंद कमरों के रहस्य, शिवलिंग की छवि और धार्मिक और  ऐतिहासिक विवादों को हाइलाइट किया गया है। यह एक सस्पेंसफुल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

The Taj Story Movie का ट्रेलर 16 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुआ था। जिसमें परेश रावल का डायलॉग “आपको क्या लगता है, ताजमहल मंदिर था या मकबरा?” जैसे सवाल उठाए गए हैं। फिल्म की थीम विवादास्पद है। क्योंकि सितंबर 2025 में एक मोशन पोस्टर (ताजमहल के गुंबद से शिव प्रतिमा निकलती हुई) पर बवाल मच गया था। जिसे बाद में फिल्म से हटा लिया गया।

द ताज स्टोरी की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट मजंबुत है। जो कोर्टरूम ड्रामा को रोचक बनाती है।

द ताज स्टोरी का बजट

स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी परेश रावल की फिल्म “द ताज स्टोरी” के बजट के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का बजट 15 करोड़ के करीब बताया गया है।

The Taj Story Film की रिलीज डेट

The Taj Story Movie फिल्म सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती यानि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। OTT प्लेटफार्म पर रिलीज की जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version