Shera: बॉबी देओल दुख की इस घड़ी में शेरा से गले मिलर उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। वहीं एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को भी…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा (Shera) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल हाल ही में शेरा के पिता का निधन हो गया है। उनके पिता के निधन की वजह कैंसर बताई जा रही है। बता दे कि सलमान खान खुद शेरा को ढांढ़स बंधाने उनके घर पहुंचे थे। वहीं अब हाल ही में मुंबई के एक गुरूद्वारे में उनकी प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें कंई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।
Shera के पिता की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉबी देओल
Contents
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता की प्रेयर मीट के कंई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। एक वीडियो में बॉलीवुड अभीनेता बॉबी देओल को शेरा के पिता की प्रेयर मीट अटैंड करते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी कसकर शेरा को गले लगाते है और उन्हें ढांढस बंधाते है। इसके बाद वे गुरूद्वारे के अंदर चले जाते है।
दुख की घड़ी में साथ देने पहुंची मन्नारा चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा भी शेरा के पिता की प्रेयर मीट में पहुंची थी। वीडियो में मन्नारा को हाथ जोड़कर शेरा और उनकी फैमिली से मिलते देखा जा सकता है।
बेहद भावुक दिखे शेरा
वहीं अपने पिता की प्रेयर मीट में शेरा भी काफी भावुक दिखे। अपने फादर को खोने का गम उनकी आँखों में साफ झलक रहा था।
कंई सालों से सलमान के बॉडीगार्ड है शेरा
बता दे कि शेरा कंई सालों से सलमान खान की सुरक्षा में तैनात है। सलमान जहां भी जाते है शेरा अक्सर उनके साथ नजर आते है। वहीं सलमान भी शेरा को बिल्कुल अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते है।
यह भी देखें: Raksha Bandhan 2025: अक्षय कुमार से लेकर सारा अली खान तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाया रक्षाबंधन, देखिए तस्वीरें