Site icon Filmy Narad

Durga Ashtami 2025: वरुण धवन ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्या पूजन, बच्चियों के साथ बैठकर खाया हलवा-पूरी 

Durga Ashtami 2025

Durga Ashtami 2025: वरुण धवन ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपने घर पर कन्या पूजन किया। वहीं उन्होंने सभी बच्चियों के साथ मिलकर खाना भी खाया।

आज पुरे देश में दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर माता महागौरी के पूजा की जाती है। इसके अलावा घरों में कन्या पूजन भी किया जाता है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी अष्टमी (Durga Ashtami 2025) पर कन्या पूजन किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Durga Ashtami 2025 Special

सामने आई तस्वीरों में वरुण धवन कन्याओं को भोजन कराते हुआ नजर आ रहे है। इस दौरान वरुण को भी सभी बच्चियों के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते देखा जा सकता है। वहीं इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ।’

फैंस और सेलेब्स ने किया रिएक्ट

वरुण के इस पोस्ट पर कंई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। मनीष पॉल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘संस्कारी बॉय।’ शार्दुल पंडित ने लिखा, ‘अब तक का सबसे अच्छा खाना।’ वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।

इस फिल्म में नजर आएँगे वरुण धवन

बात करें वरुण धवन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर, रोहित सर्राफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल सहित कंई सितारे नजर आएँगे। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह मूवी 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: Durga Puja के दौरान अंकल देब को याद कर भावुक काजोल-रानी मुखर्जी, बच्चों न्यासा और युग के बीच दिखी क्यूट बॉन्डिंग 

यह भी देखें: सलमान खान ने अटैंड किया भाई अरबाज की वाइफ का बेबी शावर, पुरे परिवार के मनाया जश्न 

यह भी देखें: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मूवी ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ की शूटिंग हुई पूरी, 2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 

Exit mobile version