Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda ने भरी महफिल में रश्मिका मंदाना को किया किस, जल्द शादी रचाएंगे दोनों

Vijay Deverakonda इस दौरान सभी के सामने रश्मिका मंदाना के हाथ पर किस करते है। तभी वहां मौजूद सभी लोग…

Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर्स विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल बीते दिनों खबर आई थी कि इन दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। वहीं इंगेजमेंट की खबरों के बीच हाल ही में रश्मिका और Vijay Deverakonda को एकसाथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रश्मिका को किस करते दिखे Vijay Deverakonda

दरअसल बीते दिन रश्मिका मंदाना को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। वहीं इस दौरान विजय देवरकोंडा भी वहां मौजूद थे। जैसे ही विजय रश्मिका को देखते है तो वे उनसे हाथ मिलाते है और उन्हें किस भी करते है। ये वीडियो देख फैंस का कहना है कि इन्होने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

जल्द शादी करेंगे विजय-रश्मिका ?

बता दे कि बीते महीने विजय और रश्मिका की सगाई की खबरें खूब वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है और दोनों अगले साल फरवरी में शादी की योजना बना रहे है। हालाँकि अब तक इन्होने ऑफिशियली अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।

विजय देवरकोंडा की फिल्में

बात करें दोनों की प्रोफेशनल लाइफ कि तो विजय देवरकोंडा ने साल 2011 में फिल्म Nuvvila से अपने करियर की शुरूवात की थी। इसके बाद इन्होने द फैमिली स्टार, वर्ल्ड फेमस लवर,किंगडम, पेल्ली चोपुलु और अर्जुन रेडी सहित कंई हिट फिल्में दी। साउथ फिल्मों के अलावा विजय बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुके है। इन्होने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म लाइगर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

रश्मिका मंदाना की प्रोफेशनल लाइफ

रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ के साथ अपने करियर की शुरूवात की थी। इसके बाद इन्होने चालो, गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल सहित कंई फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में भी काम कर रही रश्मिका

वहीं साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब रश्मिका बॉलीवुड में भी काम कर रही है। इन्होने साल 2022 में फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होने मिशन मजनू, छावा, एनिमल और थामा सहित कंई फिल्मों में काम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top