Vikrant Massey ने नितेश तिवारी की रामायण में रिप्लेस किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल हाल ही में खबर आई थी कि राघव जुयाल ने उन्हें…
नितेश तिवारी की रामायण को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्ल्वी और यश सहित कंई बड़े सितारे नजर आएँगे। वहीं हाल ही में खबर आई की 12th फेम विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) को इस फिल्म से निकाल दिया गया है।
क्या राघव जुयाल ने किया Vikrant Massey को रिप्लेस ?
Contents
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मेकर्स ने विक्रांत मैसी को मेघनाद के किरदार के लिए अप्रोच किया था। हालाँकि निर्माता और मैसी के बीच बात नहीं बनी, जिसके बाद एक्टर/डांसर राघव जुयाल ने उन्हें इस रोल के लिए रिप्लेस कर दिया है। वहीं अब 12वीं फेल फेम अभिनेता ने इन सब खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
मैं कभी इस फिल्म का हिस्सा नहीं था -Vikrant Massey
दरअसल हाल ही Vikrant Massey ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे कभी भी नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा नहीं थे। दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “ओके, बात क्लियर करने के लिए मैं ये बताना चाहता हूँ कि मैं कभी भी नितेश तिवारी की रामयण का हिस्सा नहीं था।”
“कंई मीडिया पोर्टल्स जो मेरे कथित ‘रिप्लेसमेंट’ को लेकर रिपोर्ट कर रहे है, उन्हें अच्छे से जाँच कर लेने चाहिए थी। निराशाजनक, फिर भी इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएँ। प्यार।”
नितेश तिवारी की रामायण की कास्ट और रिलीज डेट
जानकारी के लिए बता दे कि नितेश तिवारी की रामायण 2026 की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक है। दरअसल इस मूवी के दोनों पार्ट 4000 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हो रहे है। वहीं इसकी कास्ट कुछ इस प्रकार है-
- रणबीर कपूर- भगवान राम
- साईं पल्ल्वी- माता सीता
- सनी देओल- हनुमान
- यश- रावण
- रवि दुबे- लक्ष्मण
- अरुण गोविल- राजा दशरथ
रिलीज डेट की बात करें तो नितेश तिवारी की रामयण इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल यह फिल्म नवंबर 2026 में रिलीज होगी।
यह भी देखें: Vikrant Massey ने पहला नेशनल अवार्ड जीतने के बाद बयां किया दिल का हाल, कहा- ‘कल से सोच रहा हूँ कि क्या लिखूँ’

