Vikrant Massey Wedding Photos

Vikrant Massey Wedding Photos: विक्रांत-शीतल की 4th वेडिंग एनिवर्सरी पर देखिए इनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें 

Vikrant Massey Wedding Photos: विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी को आज 4 साल पुरे हो गए है। वहीं इस खास मौके पर…

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी एक्ट्रेस पत्नी शीतल ठाकुर के लिए आज बेहद खास दिन है। दरअसल आज इन दोनों की शादी को 4 साल (Vikrant Massey Wedding Photos) पुरे हो गए है। ऐसे में विक्रांत ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी वाइफ को विश किया है।

Vikrant Massey Wedding Photos हुई वायरल

दरअसल विक्रांत ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्टर को शेरवानी पहने और सर पर पगड़ी बांधे दूल्हा बने देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों के चेहरे पर पति-पत्नी बनने की खुशी साफ झलक रही है।

Vikrant Massey sheetal thakur wedding

विक्रांत ने कंई अन्य तस्वीरें (Vikrant Massey Wedding Photos) भी साझा की है, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी शीतल के साथ पूजा करते और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।  वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ’12वीं फेल’ फेम अभिनेता ने अपनी लेडी लव के लिए एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मेरी A1 फ्रॉम डे 1”

Vikrant Massey Marriage Photos
Vikrant Massey Wedding Photos

सेलेब्स ने दी विक्रांत शीतल को बधाईयाँ

विक्रांत के इस पोस्ट पर कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। एक्टर संजय कपूर ने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी।’ मुक्ति मोहन ने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी सुंदर लोग।’ राशि खन्ना ने लिखा, ‘शादी की सलगिरह मुबारक हो दोस्तों।’ करिश्मा तन्ना ने लिखा, ‘आप दोनों को सालगिरह की बधाई।’ इसके अलावा भी धामी दृष्टि और अर्जुन बिजलानी सहित कंई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

शीतल ठाकुर ने भी शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

विक्रांत के अलावा उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने भी कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शीतल ने लिखा, “प्यार करना और प्यार पाना कितने बड़े सौभाग्य की बात है। आपकी दुल्हन बने हुए 4 साल हो गए। मैं यह सब दोबारा करने के लिए तैयार हूँ। हमें चार सालों की शुभकामनाएँ।”

vikrant massey and sheetal thakur unseen pic

विक्रांत-शीतल ने कंई सालों तक किया था डेट

बताते चलें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने शादी से पहले करीब 6-7 सालों तक डेट किया था। दरअसल इन दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। वहीं वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के दौरान ये दोनों करीब आए थे। कंई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 2022 में शादी रचा ली थी।

vikrant massey dating history

यह भी देखें: Vikrant Massey ने पहला नेशनल अवार्ड जीतने के बाद बयां किया दिल का हाल, कहा- ‘कल से सोच रहा हूँ कि क्या लिखूँ’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top