Virushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते दिन मुंबई पहुंचे थे। वहीं आज दोनों को वापिस जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ…
विराट कोहली अनुष्का शर्मा मुंबई पहुंचे
Contents
सेलेब्रिटी कपल (Virushka) विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दुनिया दीवानी है। फैंस इन दोनों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। भले ही ये कपल अब लंदन में रहता हो। हालाँकि काम के चलते दोनों अपने देश आते रहते है। बीते दिन भी विराट और अनुष्का भारत लौटे और दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं आज दोनों को वापिस जाते हुए देखा गया।
Virushka का लेटेस्ट वीडियो
दरअसल कुछ समय पहले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। लुक की बात करें तो किंग कोहली ने इस दौरान वाइट पैंट और ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग शूज और चश्मे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं अनुष्का को भी इस दौरान कैजुअल लुक में देखा गया। उन्होंने वाइट टी-शर्ट के साथ जींस और लाइट ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी। वहीं स्नीकर्स और कूल सनग्लासेस के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को कंप्लीट किया था।
वहीं जैसे ही Virushka एयरपोर्ट पर पहुंचे तो फैंस और पैप्स ने उन्हें घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ने इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। वहीं विराट इस दौरान अपने फैंस को ऑटोग्राफ भी देते नजर आए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं उनके प्रसंशक इसपर खूब प्यार बरसा रहे है।
2017 में Virushka ने थी शादी
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में ग्रैंड वेडिंग की थी। वहीं इसके बाद साल 2021 में ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने , जिसे इन्होने वामिका कोहली नाम दिया है। वहीं बीते साल यानि फरवरी 2024 में इन्होने अपने बेटे का स्वागत किया, जिसे इन्होने अकाय कोहली नाम दिया है।
यह भी देखें: Virat-Anushka: लंदन की सड़कों पर आराम से टहलते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो





